वायु सेना के पायलट ने की खुदकुशी

भारतीय वायु सेना के 32 वर्षीय स्क्वाड्रन लीडर अभिषेक त्रिपाठी ने अधिकारियों के भोजनालय में आत्महत्या कर ली। वह कोयंबटूर के पास सुलुर वायु सेना अड्डे पर तैनात थे। पुलिस के मुताबिक बताया जा रहा है कि त्रिपाठी ने पत्नी के साथ झगड़े के बाद यह कदम उठाया। उनकी तीन महीने पहले ही शादी हुई थ

By Edited By: Publish:Tue, 25 Feb 2014 12:28 AM (IST) Updated:Tue, 25 Feb 2014 12:29 AM (IST)
वायु सेना के पायलट ने की खुदकुशी

कोयंबटूर [तमिलनाडु]। भारतीय वायु सेना के 32 वर्षीय स्क्वाड्रन लीडर अभिषेक त्रिपाठी ने अधिकारियों के भोजनालय में आत्महत्या कर ली। वह कोयंबटूर के पास सुलुर वायु सेना अड्डे पर तैनात थे। पुलिस के मुताबिक बताया जा रहा है कि त्रिपाठी ने पत्नी के साथ झगड़े के बाद यह कदम उठाया। उनकी तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। इलाहाबाद निवासी स्क्वाड्रन लीडर अभिषेक त्रिपाठी को सोमवार सुबह वायु सेना परिसर में स्थित भोजनालय में छत से लटका हुआ पाया गया।

पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले एक संपत्ति को लेकर उनका फोन पर पत्नी से झगड़ा हुआ था। उसके बाद से उन्हें उदास देखा गया था। संदेह है कि इसी कारण उन्होंने तनाव की स्थिति में यह कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है। त्रिपाठी के माता-पिता और पत्नी के मंगलवार को कोयंबटूर पहुंचने की संभावना है। वायु सेना के अधिकारियों ने इस घटना पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इन्कार किया है।

पढ़ें: पत्‍‌नी, बेटियों को मारकर खुद लगा ली फांसी

पढ़ें: दबंगों ने कब्जाई जमीन, मजबूरन आत्मदाह का प्रयास

chat bot
आपका साथी