Covid-19 Update: कोरोना के मामलों में 28 फीसदी का उछाल, 24 घंटे में 3824 नए केस; एक्टिव केस 18 हजार के पार

Covid-19 Update देश में कोरोना वायरस की रफ्तार एक बार फिर लगातार बढ़ रही है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 3824 नए मामले दर्ज किए गए हैं। शनिवार को यह संख्या तकरीबन 2 हजार के आस-पास थी।

By AgencyEdited By: Publish:Sun, 02 Apr 2023 11:09 AM (IST) Updated:Sun, 02 Apr 2023 12:14 PM (IST)
Covid-19 Update: कोरोना के मामलों में 28 फीसदी का उछाल, 24 घंटे में 3824 नए केस; एक्टिव केस 18 हजार के पार
Covid-19 Update: कोरोना के मामलों में 28 फीसदी का उछाल, 24 घंटे में 3824 नए केस

नई दिल्ली, एजेंसी। Covid-19 Update: देश में कोरोना वायरस की रफ्तार एक बार फिर लगातार बढ़ रही है। हर दिन मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। बता दें कि रविवार को दर्ज किए गए कोरोना के नए मामले शनिवार (1 अप्रैल) के मुकाबले 28 फीसदी ज्यादा हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।

24 घंटे में कोरोना के 3824 नए मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 3824 नए मामले दर्ज किए गए हैं। शनिवार को यह संख्या तकरीबन 2 हजार के आस-पास थी। आज दर्ज किए गए केसों के बाद देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 18,389 हो गई है।

आंकड़ों में कहा गया है कि कोविड से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4.47 करोड़ (4,47,22,605) हो गया है। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों में कहा गया है कि पांच मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,881 हो गई।

रिकवरी रेट 98.77 प्रतिशत

24 घंटे के अंतराल में दिल्ली, हरियाणा, केरल और राजस्थान से एक-एक मौत की सूचना मिली और एक की केरल द्वारा पुष्टि की गई। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में एक्टिव केस कुल मामलों का 0.04 फीसद है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी रेट 98.77 प्रतिशत दर्ज की गई।

मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत

डेली पाजिटिवीटी दर 2.87 प्रतिशत और साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 2.24 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं, बीमारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,73,335 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। भारत की COVID-19 टैली के अनुसार पिछले साल 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था।

chat bot
आपका साथी