सीमा पर पकड़े गए पाकिस्तानी लड़के के परिजनों को वीजा देगा भारत

सुषमा स्वराज ने ट्वीट में लिखा कि बीएसएफ ने मई 2017 में एक लड़के को फरीदकोट में पकड़ा था। वह वहां पर बाल आश्रय गृह में रह रहा है।

By Tilak RajEdited By: Publish:Thu, 07 Dec 2017 09:39 AM (IST) Updated:Thu, 07 Dec 2017 09:39 AM (IST)
सीमा पर पकड़े गए पाकिस्तानी लड़के के परिजनों को वीजा देगा भारत
सीमा पर पकड़े गए पाकिस्तानी लड़के के परिजनों को वीजा देगा भारत

नई दिल्ली, पीटीआइ। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को कहा कि पंजाब सीमा पर पकड़े गए 12 वर्षीय पाकिस्तानी लड़के के परिजनों को भारत आने के लिए वीजा दिया जाएगा। सुषमा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। इस लड़के को पंजाब के फरीदकोट में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने इस साल मई में पकड़ा था।

ट्वीट में सुषमा ने लिखा, 'भारत, पाकिस्तान से लड़के की राष्ट्रीयता की पुष्टि करना चाहता है।' उन्होंने यह ट्वीट पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के ट्वीट के जवाब में किया। तरार ने पाकिस्तानी लड़के हमद हसन के गायब होने को लेकर सुषमा का ध्यान आकर्षित किया था। पाकिस्तान के सियालकोट से यह लड़का पिछले कई महीनों से लापता है।

सुषमा स्वराज ने ट्वीट में लिखा, 'बीएसएफ ने मई 2017 में एक लड़के को फरीदकोट में पकड़ा था। वह वहां पर बाल आश्रय गृह में रह रहा है। हम पाकिस्तान की ओर से उसकी राष्ट्रीयता की पुष्टि होने का इंतजार कर रहे हैं।'

यह भी पढ़ें: चीन और पाकिस्तान से मिलने वाली चुनौती से अब ऐसे निपटेगा भारत

chat bot
आपका साथी