2018 में दूसरे मंगल अभियान की योजना

अपने पहले मंगल अभियान की सफलता से उत्साहित भारत अब 2018 में दूसरे मिशन की योजना बना रहा है।

By manoj yadavEdited By: Publish:Thu, 30 Oct 2014 07:47 AM (IST) Updated:Thu, 30 Oct 2014 07:47 AM (IST)
2018 में दूसरे मंगल अभियान की योजना

बेंगलूर। अपने पहले मंगल अभियान की सफलता से उत्साहित भारत अब 2018 में दूसरे मिशन की योजना बना रहा है। इसरो उपग्रह केंद्र के निदेशक एस. शिवकुमार ने बताया कि अगले मंगल मिशन में हम लैंडर और रोवर के साथ जाने की योजना बना रहे हैं। उससे पहले 2016 में भारत अपना चंद्रयान-2 छोड़ेगा।

शिवकुमार ने बताया कि मंगल की कक्षा में चक्कर लगा रहे मंगलयान ने एक धूमकेतु की बाधा पार कर ली है। अब यह सामान्य स्थिति में है और अगली जांच के लिए पूरी तरह तैयार है। 19 और 20 अक्टूबर के बीच एक धूमकेतु इसकी राह में आ गया था, लेकिन मंगलयान को सफलतापूर्वक बचा लिया गया।

जीसैट-16 का प्रक्षेपण चार दिसंबर को

भारत आगामी चार दिसंबर को 48 ट्रांसपोंडरों के साथ अपने आधुनिक उपग्रह जीसैट-16 का प्रक्षेपण करेगा। इस उपग्रह का प्रक्षेपण यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के एरियन-5 रॉकेट से फ्रेंच गुयाना से किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी