फुकुशिमा हादसे से रुकी भारत और जापान की परमाणु वार्ता मंगलवार से

फुकुशिमा परमाणु हादसे के बाद भारत और जापान के बीच अवरुद्ध हुई असैन्य परमाणु समझौता वार्ता का चौथा दौर तकरीबन तीन साल बाद मंगलवार को एक बार फिर से टोक्यो में शुरू होने जा रहा है। इस मुद्दे पर नवंबर, 2010 के बाद से दोनों देशों में कोई वार्ता नहीं हुई है। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और जापानी प्रधान

By Edited By: Publish:Mon, 02 Sep 2013 10:55 PM (IST) Updated:Mon, 02 Sep 2013 11:08 PM (IST)
फुकुशिमा हादसे से रुकी भारत और जापान की परमाणु वार्ता मंगलवार से

नई दिल्ली। फुकुशिमा परमाणु हादसे के बाद भारत और जापान के बीच अवरुद्ध हुई असैन्य परमाणु समझौता वार्ता का चौथा दौर तकरीबन तीन साल बाद मंगलवार को एक बार फिर से टोक्यो में शुरू होने जा रहा है। इस मुद्दे पर नवंबर, 2010 के बाद से दोनों देशों में कोई वार्ता नहीं हुई है।

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और जापानी प्रधानमंत्री शिंजो एबी के बीच इस साल मई में हुई बैठक में परमाणु ऊर्जा पर दोनों देशों के बीच रुकी वार्ता को फिर शुरू करने का फैसला लिया गया था। दोनों पक्षों के अधिकारियों को परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग में सहयोग के लिए समझौते को लेकर जल्द से जल्द निष्कर्ष पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव [पूर्वी एशिया] गौतम बमबावले करेंगे। इसके अलावा संयुक्त सचिव [निरस्त्रीकरण] वेंकटेश वर्मा और परमाणु ऊर्जा विभाग के अधिकारी भी इसमें शामिल होंगे। जापानी पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में भारत-जापान मामलों के प्रभारी मकिता शिमोकावा कर रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी