भारत और इंडोनेशिया के बीच होगा पहला हवाई सैन्य अभ्यास

दक्षिण पूर्व एशिया के देशों से भारत के संंबंधों में आती मधुरता से यह भी साफ हो गया है कि चीन पर भारत की पैनी नजर है।

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Thu, 09 Feb 2017 03:11 AM (IST) Updated:Thu, 09 Feb 2017 03:38 AM (IST)
भारत और इंडोनेशिया के बीच होगा पहला हवाई सैन्य अभ्यास
भारत और इंडोनेशिया के बीच होगा पहला हवाई सैन्य अभ्यास

नई दिल्ली, जेएनएन। वियतनाम, सिंगापुर और दक्षिण पूर्व एशिया के अन्य देशों के बाद भारत अब इंडोनेशिया के साथ सैन्य संबंधों को आगे बढ़ रहा है। भारत और इंडोनेशिया पहली बार संयुक्त हवाई सैन्य अभ्यास करने जा रहे हैं। दक्षिण पूर्व एशिया के देशों से भारत के संंबंधों में आती मधुरता से यह भी साफ हो गया है कि चीन पर भारत की पैनी नजर है।

इस हवाई सैन्य अभ्यास के साथ-साथ दोनों देशों ने समुद्री सुरक्षा सहयोग को भी गहरा करने का फैसला किया है।
रक्षा सूत्रों के मुताबिक भारत के रक्षा सचिव जी मोहन कुमार की हाल की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत ने इंडोनेशिया के सामने पनडुब्बी संचालन की जटिल कला में उनके सैनिकों को प्रशिक्षित करने की पेशकश की है।

बताते चलें कि वर्तमान में भारत वियतनामी सैनिकों को पानी के अंदर युद्ध आपरेशनों के लिए विशाखापत्तनम में आईएनएस सातवाहन में प्रशिक्षित कर रहा है।भारतीय सुखोई -30 एमकेआई लड़ाकू विमानों पर वियतनामी लड़ाकू पायलटों को प्रशिक्षित करने के लिए एक ऐसे ही कार्यक्रम की साल के शुरुआत में बात हुई थी।

याद दिला दें कि बीते साल दिसंबर में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो भारत यात्रा पर आए थे। तब पीएम मोदी और उनके बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग समझौते का नवीकरण की बात हुई थी। जोको विडोडो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यौते पर राजकीय यात्रा पर भारत आए थे।

यह भी पढ़ेंः नौसेना के विमान ने किया पोत रोधी प्रक्षेपास्त्र का प्रक्षेपण

यह भी पढ़ेंः सर्जिकल स्ट्राइक के लिए एक दिन पहले ही एलओसी पार कर गए थे जवान

chat bot
आपका साथी