India Coronavirus Update: देश में कोरोना से करीब 66 लाख लोग हुए ठीक, 88% हुई रिकवरी दर

India Coronavirus Update देश में अब तक 74 लाख 94 हजार 552 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 65 लाख 97 हजार 210 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं एक्टिव केस की संख्या देश में तेजी से घट रही है।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 09:58 AM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 10:19 AM (IST)
India Coronavirus Update: देश में कोरोना से करीब 66 लाख लोग हुए ठीक, 88% हुई रिकवरी दर
बीते 24 घंटों में देश में कोरोना से एक हजार से अधिक मौतें।

नई दिल्ली, एएनआइ। India Coronavirus Update, देश में कोरोना वायरस के हालात में अब सुधार होता नजर आ रहा है। देश में कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट आ रही है। कोरोना से ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा अब 66 लाख से पास पहुंच गया है। देश की रिकवरी दर 88% से अधिक हो गई है। इसके साथ ही एक्टिव केस में भी लगातार गिरावट आ रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 61,871 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,033 लोगों की इसके कारण मौत भी हुई है। इसको मिलाकर देश में कोराना के कुल मामले 74 लाख के पार चले गए हैं। देश में अब तक 74 लाख 94 हजार 552 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 65 लाख 97 हजार 210 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं एक्टिव केस की संख्या देश में तेजी से घट रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में फिलहाल 7 लाख 83 हजार 311 सक्रिय मामले हैं। भारत में कोरोना वायरस के कारण 1 लाख 14 हजार 31 लोग अब तक दम तोड़ चुके हैं। 

कोरोना की रिकवरी दर 88% पहुंची

देश में कोरोना की रिकवरी दर तेजी से बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना से 72,614 लोग ठीक हुए हैं। जिसके बाद रिकवरी दर 88.03% हो गई है। इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या भी लगातार घट रही है।  देश में बीते 24 घंटों में 11,776 सक्रिय मामले कम हुए है। जिससे एक्टिव दर घटकर 10.45% हो गई है। कोरोना की मृत्यु दर फिलहाल 1.52% है।

अब तक 9 करोड़ से अधिक टेस्ट

देश में अभी तक तकरीबन साढ़े नौ करोड़ सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में शनिवार तक 9,42,24,190 सैंपलों की COVID-19 हो चुकी है, जिनमें से 9,70,173 टेस्ट कल किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी