सरकार ने गेहूं से आयात शुल्क हटाया

केंद्र सरकार ने गेंहू पर लगने वाले आयात शुल्क को समाप्त कर दिया है।

By Mohit TanwarEdited By: Publish:Thu, 08 Dec 2016 02:41 AM (IST) Updated:Thu, 08 Dec 2016 12:29 PM (IST)
सरकार ने गेहूं से आयात शुल्क हटाया

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गेहूं पर लगने वाले 10 फीसदी आयात शुल्क को शून्य कर दिया है। खाद्य मंत्रालय ने सरकार के समक्ष गेहूं की चढ़ती कीमतों के बीच उपलब्धता बढ़ाने के लिए इस शुल्क को खत्म करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे प्रधानमंत्री कार्यालय और वित्त मंत्रालय के पास था। सरकार ने पहले भी सितंबर माह के दौरान गेहूं पर आयात शुल्क को 25 से घटाकर 10 फीसद कर दिया था। इसकी वजह से निजी व्यापारी अब तक 17.2 लाख टन गेहूं विदेश से मंगा चुके हैं।

पढ़ें- गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा, 100 करोड़ की ठगी

पाक ने भारतीय कपास ठुकराई

भारत और पाक के बीच चल रहे तनाव की आंच कपास तक पहुंच गई है। पाकिस्तान ने भारत से आई 10 हजार गांठों (एक गांठ बराबर 180 किलो) की खेप लौटा दी है। इसके लिए पाक की ओर से पौधों की सुरक्षा से जुड़े नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। सात मिलों की ओर से कराची बंदरगाह पर यह कपास मंगाई गई थी। इसकी कीमत 33 लाख डॉलर बताई गई है। बीते साल भारत से 80 करोड़ डॉलर मूल्य की 27 लाख गांठें आयात की गई थीं।

पढें- दूतावासों के नकदी की संकट, कई देशों ने जताई नाखुशी

chat bot
आपका साथी