Weather: ओडिशा में भारी बारिश से बाढ़ में आठ की गई जान, ट्रेनें रद, अब तक 200 मौतें

मौसम विभाग ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं चार राज्‍यों में बाढ़ से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 200 तक पहुंच गई है।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Tue, 13 Aug 2019 09:36 AM (IST) Updated:Tue, 13 Aug 2019 03:26 PM (IST)
Weather: ओडिशा में भारी बारिश से बाढ़ में आठ की गई जान, ट्रेनें रद, अब तक 200 मौतें
Weather: ओडिशा में भारी बारिश से बाढ़ में आठ की गई जान, ट्रेनें रद, अब तक 200 मौतें

नई दिल्‍ली, एजेंसी। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने ओडिशा में आने वाले दो दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यही नहीं दक्षिण बंगाल में अगले 48 घंटे के दौरान मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। इस अवधि में कोलकाता में मध्यम से तेज गति की जबकि दक्षिण बंगाल के आठ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में अगले छह दिन लगातार बारिश की संभावना है।

Western Railway PRO: 14 trains plying on 13 August cancelled due to waterlogging & breaches at various locations. 13 trains on 14 Aug, 8 trains on 15 Aug, 5 trains on 16 Aug, 3 trains on 17 and 18 August & 1 train on 19 August cancelled too. 5 trains cancelled till further orders pic.twitter.com/jCLvClr1z2— ANI (@ANI) August 12, 2019

भारी बारिश से हुए जलभराव के कारण पश्चिम रेलवे ने आज 14 ट्रेनें रद कर दी हैं। पश्चिम रेलवे की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 19 अगस्‍त को एक, 15 अगस्‍त को आठ, 16 अगस्‍त को पांच, 17 अगस्‍त को तीन ट्रेनें रद रहेंगी। यही नहीं पांच ट्रेनों को अगले आदेश तक रद किया गया है। 

#KarnatakaFloods: 48 people have lost their lives and 12 people are missing, due to floods in the state pic.twitter.com/KCGNqNdVwh

— ANI (@ANI) August 13, 2019

वहीं केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में राहत एवं बचाव का काम जारी रहने के बीच मरने वालों की संख्या 200 हो गई है। अधिकारियों ने बताया 12 लाख से ज्यादा लोग अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। कर्नाटक में 70 जिलों की 80 तहसीले बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य सरकार ने मरने वालों की संख्या 48 तक पहुंच गई है जबकि 12 लोग अभी भी लापता हैं।

Indian Air Force (IAF) today provided relief material to flood-affected people in Shirol block of Kolhapur. #MaharashtraFloods pic.twitter.com/XI5ImNdi5p

— ANI (@ANI) August 13, 2019

भारतीय वायुसेना (IAF) ने मंगलवार को कोल्हापुर के शिरोल ब्लॉक में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री प्रदान की। महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या 43 हो गई है और 4.48 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा दिया गया है। राज्य में 761 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।

Punjab: Rain lashes parts of Ludhiana. pic.twitter.com/mFGoVoqnj9 — ANI (@ANI) August 13, 2019

केरल सरकार ने राज्‍य के 14 जिलों में बाढ़ की चपेट में आकर मरने वाले 88 लोगों की सूची जारी की है। वहीं कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि राज्‍य में बाढ़ से स्थिति बहुत खराब है। गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी हालात का जायजा लिया है। राज्य में 50 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। मैं 16 अगस्त को इस सिलसिले में प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली जा रहा हूं। 

#WATCH Odisha: Harishankar waterfall overflows due to heavy rainfall and enters Harishankar Temple in Balangir. (12.08.2019) pic.twitter.com/VR1eKoIGDq — ANI (@ANI) August 12, 2019

ओडिशा में संभलपुर-टिटलागढ़ सेक्‍शन पर भारी बारिश के चलते रेल ट्रैक तक पानी आ जाने से ट्रेनों का संचालत अस्‍थाई रूप से बंद कर दिया गया है। रेलवे की ओर से बताया गया है कि जल स्‍तर में कमी आने के बाद ट्रेन सेवाएं फ‍िर से बहाल की जाएंगी। अधिकारियों के मुताबिक, भारी बारिश से आई बाढ़ में आठ लोगों की मौत हो गई है। 

Odisha: Movement of trains halted temporarily on Sambalpur-Titlagarh section since early morning today due to water flowing over track at many locations. Train services to resume after water level recedes. pic.twitter.com/0nyhaGRXUK— ANI (@ANI) August 13, 2019

बाढ़ से बेहाल कर्नाटक में जारी रेस्क्यू ऑपरेशन पर वायु सेना के एयर मार्शल एके घोटिया (AK Ghotia) ने कहा कि हमारे हेलीकॉप्‍टर लोगों को बचाने के साथ-साथ जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाने का भी काम कर रहे हैं। आठ अगस्त से बचाव अभियान जारी है। वर्तमान में हम्पी में ऑपरेशन चल रहे हैं, बाढ़ में फंसे लोगों को विजयनगर ले जाया जा रहा है। हमने बेलगावी (Belagavi) वायु सेना शिविर के बेस कमांडर को टास्क फोर्स कमांडर नियुक्‍त किया है।

Air Marshal SK Ghotia: Rescue operations are underway since 8th August. Currently, operations are underway in Hampi, people are being rescued&being taken to Vijayanagar. We have appointed the base commander of Belagavi Air Force camp as the task force commander. #KarnatakaFloods pic.twitter.com/XJS0zMiDxQ— ANI (@ANI) August 13, 2019

केरल में करीब 2.87 लाख लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है। अधिकारियों ने बताया कि मालापुरम में 50 लोग अभी भी लापता हैं। गुजरात के कच्छ जिले में सड़क पर फंसे 125 लोगों को वायुसेना ने बचा लिया है। बाढ़ प्रभावित राज्यों में सतर्कता बरती जा रही है। अधिकांश नदियां उफन रही हैं और जलाशय खतरे के निशान के पार हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले के तीन गांवों में सोमवार को मौसम काल बनकर बरसा। यहां बादल फटने, आकाशीय बिजली गिरने और भूस्खलन की वजह से छह लोग मलबे में जिंदा दफन हो गए।  

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी