TIPS for Happiness in life: अगर आप चाहते हैं जीवन में हरदम रहे खुशहाली, बस इन बातों का रखें ध्यान

TIPS for Happiness in life पैसों से खुशियां नहीं मिल सकतीं। भौतिक साधनों से ये हासिल नहीं होतीं। अगर आप नौकरी करते हैं और उसमें कम सुविधाएं पैसे मिल रहे हों तब भी आप खुश रह सकते हैं।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Thu, 08 Oct 2020 02:06 PM (IST) Updated:Thu, 08 Oct 2020 02:13 PM (IST)
TIPS for Happiness in life: अगर आप चाहते हैं जीवन में हरदम रहे खुशहाली, बस इन बातों का रखें ध्यान
हरदम खुश रहने के लिए इन बातों का ध्यान रखना होगा।

नई दिल्ली, जेएनएन। आप जो चाहते हैं, जरूरी नहीं कि वही हो। यह बात गांठ बांध लें तो नजरिये में लचीलापन आएगा। यह भी नहीं भूलना चाहिए कि कुछ भी आसान नहीं है। हमें आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करना होगा। खुशियां चलकर हमारे पास आएंगी, पर इसके लिए अपने आसपास उसी अनुकूल वातावरण का सृजन करना होगा, जैसा हम चाहते हैं।

खुश रहने के लिए इन बातों का रखना होगा ध्यान:

खुद को बनाना होगा समर्थ

हर दिन अच्छा हो, यह जरूरी नहीं। बाहरी दबावों और कठिनाइयों से मुकाबला करने के लिए खुद को समर्थ बनाना होगा, ताकि बाद में खुशी का भरपूर आनंद ले सकें। जैसा कि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने भी कहा था कि आनंद पाने के लिए कठिनाइयां जरूरी हैं।

तय करेंआपकोे क्या बांटना है?

हमारे पास जो अधिक होता है, वही हम दे सकते हैं। खुशियां होंगी तो हम खुशियां बांट सकेंगे और दर्द या पीड़ा होगी तो वही दे सकेंगे। बस तय करना होगा कि हमें क्या बांटना है?                                                            

काम को पैसे से न जोड़ें

पैसों से खुशियां नहीं मिल सकतीं। भौतिक साधनों से ये हासिल नहीं होतीं। इसलिए नौकरी करते हैं और उसमें कम सुविधाएं, पैसे मिल रहे हों, तब भी आप खुश रह सकते हैं। काम को पैसे से न जोड़ें। इसकी गुणवत्ता से समझौता न करें। काम को पूरी तरह अपनाएं। उसमें डूबें। उसी में खुशियां तलाश लें।

डर आपकी खुशियों को कमतर कर सकता है

डर को दिल से निकाल दें। जोखिम लेने के लिए खुद को तैयार रखें, ताकि जीवन की एकरसता खत्म हो सके। यहां आप हर पल आगे बढ़ने का रोमांच महसूस कर सकें। याद रखें, किसी प्रकार का डर आपकी खुशियों को कमतर कर सकता है, जबकि निडर हो जाएं तो आप हर कार्य में अपना सौ प्रतिशत दे सकते हैं। यह समर्पण मन को संतुष्टि देने के साथ खुशियों से भर सकता है।

chat bot
आपका साथी