हैदराबाद: बहनों की हत्या करने के दो दिन बाद लगा ली फांसी

दो बहनों की हत्या करने के बाद खुद फांसी पर चढ़ने वाले अहमद बिन सलाम बा इस्लाम ने पिछले साल अपनी पत्नी को भी जान से मार दिया था। हैदराबाद पुलिस ने संपत्ति विवाद का संदेह जताया है। म

By Monika MinalEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 12:23 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 12:23 PM (IST)
हैदराबाद: बहनों की हत्या करने के दो दिन बाद लगा ली फांसी
हैदराबाद: बहनों की हत्या करने के दो दिन बाद लगा ली फांसी

हैदराबाद, आइएएनएस। हैदराबाद में सोमवार को अपनी दो बहनों की हत्या और एक बहन को घायल करने के दो दिन बाद बुधवार को अहमद बिन सलाम बा इस्माइल (Ahmed Bin Salam Baa Ismail) ने खुद को फांसी लगा ली। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी । 27 वर्षीय अहमद ने सलाला (Salala) स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसका शव काफी खराब हालत में मिला है इसलिए संदेह जताया जा रहा है कि अपराध करने के बाद ही उसने आत्महत्या कर ली होगी।

बता दें कि इसी मकान में आरोपी ने अपनी दो बहनों का कत्ल कर दिया था। 35 वर्षीय रजिया बेगम ( Razia Begum) की मौत मोके पर ही हो गई वहीं 45 वर्षीय जाकिरा बेगम ( Zakira Begum) की मौत जख्मी हालात में अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई। इन दोनों बहनों की हत्या के बाद आरोपी नबील कॉलोनी में अपनी छोटी बहन 30 वर्षीय नूरा बेगम के घर गया जो सलाला से एक किलोमीटर दूर है। वहां जाकर उसने बहन पर हमला किया। इस क्रम में उसके बचाव के लिए सामने आए उसके पति पर भी टूट पड़ा। मौके से आरोपी फरार हो गया वहीं बहन और उसके पति को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को संदेह है कि इस सबके पीछे संपत्ति विवाद का मामला हो सकता है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 के मार्च में अपनी पत्नी फातिमा सादी की भी हत्या अहमद ने सलाला स्थित अपने घर में ही किया था जिसके बाद से वह जेल में सजा भुगत रहा था। इसी साल जमानत पर उसे रिहा किया गया था।

जहां यह घटना हुई है वह इलाका हैदराबाद और राचाकोंडा पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आता है। मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई है। असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस एम ए मजीद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी