LIVE BLOG

Hindi Breaking News Today 29 June: उदयपुर हत्याकांड में NIA की जांच पर सियासत शुरू, कांग्रेस बोली- राज्य सरकार से पूछना चाहिए था

Breaking News in Hindi Today: उदयपुर घटना की जांच NIA को सौंपे जाने पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच राज्य सरकार खुद CBI को सौंपती या किसी और एंजेसी को सौंपती लेकिन केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को बिना बताए, बिना उन्हें शामिल किए जांच को किसी और को सौंप दिया तो ये करना उचित नहीं है।

Mohd FaisalPublish:Wed, 29 Jun 2022 08:15 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jun 2022 03:59 PM (IST)
Hindi Breaking News Today 29 June: उदयपुर हत्याकांड में NIA की जांच पर सियासत शुरू, कांग्रेस बोली- राज्य सरकार से पूछना चाहिए था
Hindi Breaking News Today 29 June: उदयपुर हत्याकांड में NIA की जांच पर सियासत शुरू, कांग्रेस बोली- राज्य सरकार से पूछना चाहिए था

Highlights

  • उदयपुर हत्याकांड के बाद राजस्थान में धारा 144 लागू कर दी गई है।
  • कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में CM गहलोत ने बुलाई अधिकारियों की बैठक।
  • भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 14,506 नए मामले सामने आए हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी। बिहार में एमआइएमआइएम को बड़ा झटका लगा है।असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के चार विधायक आज आरजेडी में शामिल होने जा रहे हैं। उधर, उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, उदयपुर की घटना को लेकर सियासत भी जारी है। भाजपा ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर सवाल उठाए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। इस बीच उदयपुर जिले के सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है और प्रदेश में 24 घंटे के लिए इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है। भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 14,506 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 30 लोगों की मौत हुई है। देश में सक्रिय मामले 99,602 हैं। वहीं, दैनिक सकारात्मकता दर 3.35% है।

29/06/2022
3:56:20 pm

राजस्थान के डीजीपी एम एल लाठर ने दी हत्याकांड की जानकारी

उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के मामले पर राजस्थान के डीजीपी एम एल लाठर ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक मामले में 2 मुख्य आरोपी हैं। उनके अलावा हमने तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया है।

29/06/2022
3:43:45 pm

सीएम धामी ने की आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक की।

देहरादून: उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक की।

उन्होनें कहा, "आपदा को लेकर हमने सभी जिलाधिकारियों, प्रमुख विभागों के अध्यक्षों और सचिवों को हर संभव आपदा के लिए तैयार रहने को कहा है। कोई भी घटना घटने पर तत्काल राहत पहुंचानी है।" pic.twitter.com/isPJX1vSXG

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2022

29/06/2022
3:30:41 pm

चीनी सरकार ने लू को लेकर जारी किया येलो अलर्ट

चीन ने बुधवार को देश के विभिन्न हिस्सों में उच्च तापमान और लू के लिए येलो अलर्ट जारी किया। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि शांक्सी, शानक्सी, गांसु, सिचुआन, चोंगकिंग, हेनान, अनहुई, हुबेई, हुनान, जियांग्शी, झेजियांग, फुजियान, ग्वांगडोंग, हैनान, झिंजियांग और आंतरिक मंगोलिया के कई हिस्सों में दिन में तापमान 35 से 36 डिग्री तक दर्ज होने की उम्मीद है।

Chine Issue Yellow Alert: चीनी सरकार ने लू और तापमान को लेकर जारी किया येलो अलर्ट, लोगों को दी यह सलाह

29/06/2022
3:09:33 pm

राजद में शामिल हुए AIMIM के चार विधायक

राजद नेता तेजस्वी यादव ने बताया कि AIMIM के पांच विधायकों में से चार MLA आज हमारी पार्टी में शामिल हो गए हैं। हम उनका स्वागत करते हैं। अब हम बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी हैं।

Out of the five Bihar AIMIM MLAs, four have joined our party today. We welcome them. Now we are the largest party in the Bihar Legislative Assembly: RJD leader Tejashwi Yadav in Patna pic.twitter.com/ukULi5WfYX

— ANI (@ANI) June 29, 2022

29/06/2022
3:06:23 pm

मल्लिकार्जुन खड़गे ने उठाए केंद्र सरकार के फैसले पर सवाल

उदयपुर घटना की जांच NIA को सौंपे जाने पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उदयपुर की घटना बहुत ही निदंनीय है। राजस्थान सरकार ने तुरंत कार्रवाई की और 2-4 घंटे में आरोपियों को पकड़ लिया है। ये दर्शाता है कि घटना को सतर्कता से लिया गया है। अब राज्य सरकार खुद मामले की जांच कर रही है। लेकिन अब राज्य सरकार का मनोबल नहीं गिराना चाहिए। इस घटना की जांच राज्य सरकार खुद CBI को सौंपती या किसी और एंजेसी को सौंपती लेकिन केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को बिना बताए, बिना उन्हें शामिल किए जांच को किसी और को सौंप दिया तो ये करना उचित नहीं है।

29/06/2022
2:43:18 pm

उदयपुर की घटना पर बोले केरल के राज्यपाल

उदयपुर मामले पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बयान दिया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या हमारे बच्चों को ईश-निंदा करने वालों का सर कलम करना पढ़ाया जा रहा है? मुस्लिम कानून कुरान से नहीं आया है, वह किसी इंसान ने लिखा है जिसमें सर कलम करने का कानून है और यह कानून बच्चों को मदरसा में पढ़ाया जा रहा है।

29/06/2022
2:23:45 pm

राजद में शामिल होंगे AIMIM के चार विधायक

बिहार की सियासत से बड़ी खबर आ रही है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम के चार विधायक राजद में शामिल होंगे। विधायक शाहनवाज, मोहम्मद अंजर नैमी, मोहम्मद इजहार आसफी और सैयद रुकनुद्दीन आज राजद का दामन थामेंगे।

29/06/2022
1:47:16 pm

सीएम गहलोत ने की अधिकारियों के संग बैठक

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 28 जून को उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के बाद राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

#WATCH जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 28 जून को उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के बाद राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। pic.twitter.com/qLZc1sYuxS

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2022

29/06/2022
1:41:01 pm

NIA ने कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में दर्ज की FIR

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) राजस्थान के उदयपुर में एक व्यक्ति की नृशंस हत्या के मामले में जांच करेगी। NIA ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

29/06/2022
1:24:49 pm

पूरा देश आज कन्हैयालाल जी के परिवार के साथ है- राज्यवर्धन राठौर

राज्यवर्धन राठौर ने कन्हैयालाल की हत्या पर दुख जताया। उन्होंने कहा कल जो उदयपुर में घटना हुई है, एक आतंकी हमले में कन्हैयालाल व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई, इससे पूरा देश में आक्रोश है। राजस्थान के साधारण लोगों में असुरक्षा की भावना भी है। वर्तमान में राजस्थान में लोगों के अंदर असुरक्षा की भावना है। लेकिन कानून के तहत शांतिपूर्ण व सौहार्द वातावरण बनाए रखना बहुत जरूरी है। हम सबकी संवेदनाएं कन्हैलालाल जी के साथ हैं। पूरा देश आज कन्हैयालाल जी के परिवार के साथ है।

29/06/2022
1:18:47 pm

ये हत्याकांड नहीं, आतंकी हमला है- राज्यवर्धन राठौर

राज्यवर्धन राठौर ने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री इस घटना को हत्याकांड कहते हैं। जब कोई हत्याकांड का वीडियो बनाता है और उसे वायरल करता है, ये सामान्य विवाद में नहीं होता है। ये हत्याकांड नहीं, ये सरेआम आतंकी हमला है। ये पूरे समाज को आतंकित करने के लिए ऐसी कार्रवाई की गई है।

29/06/2022
1:16:16 pm

'राजस्थान में पनप रहे आतंकी संगठन, घटना के लिए गहलोत सरकार जिम्मेदार'

भाजपा नेता राज्यवर्धन राठौर ने कन्हैयालाल की हत्या के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा है कि राजस्थान की राज्य सरकार ने पिछले साढ़े तीन साल में जिस प्रकार से कार्रवाई की है, पूरी तरह से राज्य सरकार इस आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार है। ये अपने आप में एक अलग घटना नहीं है, ऐसी घटनाएं बार-बार राजस्थान में हो रही हैं, ऐसे आतंकी संगठन राजस्थान में पनप रहे हैं।

29/06/2022
1:03:12 pm

निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में चल रही 47वीं जीएसटी परिषद की बैठक

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में 47वीं जीएसटी परिषद की बैठक चंडीगढ़ में चल रही है। बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के अलावा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री और केंद्र सरकार और राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए हैं।

47th GST Council meeting chaired by Union Finance Minister Nirmala Sitharaman underway in Chandigarh

The meeting is being attended by Union Min of State for Finance, besides Finance Ministers of States & UTs and Senior officers from Union Govt & States: Ministry of Finance pic.twitter.com/T7LBJCWBzq

— ANI (@ANI) June 29, 2022

29/06/2022
12:50:23 pm

उधमपुर पहुंचा तीर्थयात्रियों का पहला जत्था

अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था आज उधमपुर पहुंच गया है। उधमपुर डीसी कृतिका ज्योत्सना ने बताया कि जिले को पांच जोन में बांटा गया है। सिविल प्रशासन और पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है। स्वच्छता परिसर स्थापित किए गए हैं।

J&K | First group of Amarnath Yatra pilgrims arrived in Udhampur, earlier today

The district has been divided into five zones. Civil admin and police personnel have been tasked with managing security. Sanitary complexes have been set up: Krittika Jyotsna, DC, Udhampur pic.twitter.com/GK3o0TH4aM

— ANI (@ANI) June 29, 2022

29/06/2022
12:23:08 pm

कन्हैयालाल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोग

राजस्थान के उदयपुर में मारे गए कन्हैयालाल के अंतिम संस्कार में भारी तादात में लोग शामिल हुए।

Rajasthan | People join the funeral procession of Kanhaiya Lal, who was killed yesterday in Udaipur pic.twitter.com/xCzydcqNuV

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 29, 2022

29/06/2022
12:20:17 pm

सुप्रीम कोर्ट ने त्रिपुरा हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने त्रिपुरा हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है। जिसमें केंद्र से रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार को मुंबई में सुरक्षा मुहैया कराने के आधार पर खतरे की आशंका का ब्योरा मांगा गया था।

Supreme Court stays Tripura High Court orders that had sought from Centre the details of threat perception based on which security cover was provided to Reliance Industries chairman Mukesh Ambani and his family in Mumbai. pic.twitter.com/FKYtRsVmNH

— ANI (@ANI) June 29, 2022

29/06/2022
12:14:21 pm

एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए बागी विधायक

शिवसेना के बागी विधायक गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल से गोवा जाने के लिए एयरपोर्ट रवाना हो गए हैं। बता दें कि गोवा के ताज रिजार्ट एंड कन्वेंशन सेंटर में 70 कमरे बुक किए गए हैं। फिर वे कल यहीं से ही मुंबई के लिए रवाना होंगे।

29/06/2022
12:03:11 pm

सीएम योगी ने जिला मजिस्ट्रेटों के साथ की बैठक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य में बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारी को लेकर जिला मजिस्ट्रेटों के साथ समीक्षा बैठक की।

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य में बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारी को लेकर ज़िला मजिस्ट्रेटों के साथ समीक्षा बैठक की। pic.twitter.com/O77Egqfwey

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2022

29/06/2022
11:50:28 am

भारी बारिश से प्रभावित हुआ सामान्य जनजीवन

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के कई हिस्सों में भारी बारिश और जलभराव के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।

#WATCH पश्चिम बंगाल: जलपाईगुड़ी के कई हिस्सों में भारी बारिश और जलभराव के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। pic.twitter.com/EfLR7dPD1b

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2022

29/06/2022
11:49:00 am

घर पहुंचा कन्हैयालाल का पार्थिव शरीर

राजस्थान के उदयपुर के मालदास गली इलाके में कल दो लोगों द्वारा मारे गए कन्हैयालाल का पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया।

#WATCH | Rajasthan: Mortal remains of Kanhaiya Lal, who was killed yesterday by two men in Udaipurs Maldas street area, reach his native place in Udaipur pic.twitter.com/O7YYph9YK6

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 29, 2022

29/06/2022
11:46:53 am

उदयपुर की घटना की कड़ी निंदा करता हूं- ओवैसी

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उदयपुर की घटना पर बयान दिया। उन्होंने कहा मैं उदयपुर की घटना की कड़ी निंदा करता हूं, हमें उम्मीद है कि राजस्थान सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस ज्यादा सतर्क होती तो ऐसा नहीं होता। उन्होंने आगे कहा कि कट्टरता फैल रही है, नूपुर शर्मा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए, सिर्फ निलंबन ही काफी नहीं है।

I strongly condemn the Udaipur incident... We hope the Rajasthan govt takes strict action. Had the police been more alert, this wouldnt have happened... Radicalisation is spreading... Nupur Sharma should be arrested; mere suspension was not enough: AIMIM chief Asaduddin Owaisi pic.twitter.com/t8WCPZjoX0

— ANI (@ANI) June 29, 2022

29/06/2022
11:43:50 am

सीएम गहलोत ने बुलाई अधिकारियों की बैठक

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 28 जून को कन्हैया लाल की हत्या के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई है।

29/06/2022
11:18:08 am

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने NIA को सौंपी जांच

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की नृशंस हत्या की जांच सौंप दी है। इस बात की जानकारी खुद गृह मंत्री अमित शाह के आफिस ने दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि किसी भी संगठन की संलिप्तता और अंतरराष्ट्रीय लिंक की गहन जांच की जाएगी।

MHA has directed the National Investigation Agency (NIA) to take over the investigation of the brutal murder of Shri Kanhaiya Lal Teli committed at Udaipur, Rajasthan yesterday.

The involvement of any organisation and international links will be thoroughly investigated.

— गृहमंत्री कार्यालय, HMO India (@HMOIndia) June 29, 2022

29/06/2022
11:06:23 am

उदयपुर की घटना पर बोले मुख्तार अब्बास नकवी

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने उदयपुर की घटना पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि इंसानियत के खिलाफ तालिबानी क्रूरता और शैतानी जुर्म न कोई इमान वाला कर सकता है और न इस्लाम वाला, यह तालिबानी वाला ही कर सकता है। इस तरह की तालिबानी साजिशों को परास्त करना सबकी जिम्मेदारी है। यह केवल इंसानियत के नहीं बल्कि इस्लाम के भी दुश्मन है।

29/06/2022
10:47:27 am

आरोपियों से पूछताछ जारी- अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक

राजस्थान ACB के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दिनेश एम एन ने उदयपुर घटना पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। अभी पोस्टमार्टम चल रहा है और थोड़ी देर में दाह संस्कार किया जाएगा। उम्मीद है यह शांतिपूर्वक होगा। संवेदनशील और धार्मिक जगहों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है।

आरोपियों से पूछताछ जारी है। अभी पोस्टमार्टम चल रहा है और थोड़ी देर में दाह संस्कार किया जाएगा और उम्मीद है यह शांतिपूर्वक होगा। संवेदनशील और धार्मिक जगहों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है: दिनेश एम. एन. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, ACB, राजस्थान pic.twitter.com/UFjoJhrxPQ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2022

29/06/2022
10:36:19 am

बारिश से मौसम हुआ सुहावना

बिहार की राजधानी पटना में मौसम सुहावना हो गया है। शहर के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है।

#WATCH | Bihar: Weather in Patna turns pleasant as rainfall lashes various parts of the city.

(Visuals from Boring Road area) pic.twitter.com/TOL4hTapfN

— ANI (@ANI) June 29, 2022

29/06/2022
10:29:08 am

पूछताछ के लिए जांच अधिकारियों के सामने पेश हुए एक्टर विजय

अभिनेता विजय बाबू अपने खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में पूछताछ के लिए एर्नाकुलम टाउन साउथ पुलिस स्टेशन में लगातार तीसरे दिन जांच अधिकारियों के सामने पेश हुए।

Kerala | Actor-producer Vijay Babu appeared before the probe officials for third consecutive day in the Ernakulam Town South PS for interrogation in connection with sexual assault case registered against him pic.twitter.com/JphQtFcns0

— ANI (@ANI) June 29, 2022

29/06/2022
10:13:38 am

फ्लोर टेस्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी उद्धव सरकार

महाराष्ट्र विधानसभा में कल होने वाले फ्लोर टेस्ट के खिलाफ उद्धव सरकार अब सुप्रीम कोर्ट का रूख करेगी। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बताया कि हम महाराष्ट्र के राज्यपाल के फ्लोर टेस्ट के लिए बुलाने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। यह एक गैरकानूनी गतिविधि है क्योंकि हमारे 16 विधायकों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। राज्यपाल को बस इसी पल का इंतजार था।

29/06/2022
9:51:25 am

उदयपुर घटना पर एसपी मनोज कुमार ने की जनता से अपील

उदयपुर घटना पर एसपी मनोज कुमार ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं सभी से कानून में विश्वास रखने की अपील करता हूं। कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है। हत्या के बाद कोई घटना नहीं हुई है और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Udaipur beheading | Action will be taken against the accused. I appeal to everyone to have faith in the law. Law and order situation is under control. No incident has happened after the murder and the situation is completely under control: Manoj Kumar, SP Udaipur, Rajasthan pic.twitter.com/KbXwWSMDJm

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 29, 2022

29/06/2022
9:45:20 am

गहलोत सरकार पर बरसे गुलाब चंद कटारिया

भाजपा नेता गुलाब चंद कटारिया ने उदयपुर की घटना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस सरकार की सोच ही ऐसी है। त्योहारों पर 24 घंटे बिजली दी जाती है तो ये लोगों में एक संदेश देता हैं और उनमें द्वेष पैदा करता है। हिंदुओं के त्योहार पर पूरे राजस्थान में धारा 144 लगा दी जाती है फिर लोग उसको तोड़ेंगे, टकराव होगा और उसका परिणाम अच्छा नहीं होगा। मैं उस तत्व तक पहुंचना चाहता हूं जिसके कारण से इस प्रकार के अपराध होते हैं। इसकी तह तक पहुंच कर जिस भी एंजेसी की मदद चाहिए उसकी मदद लेकर इसके अंतिम छोर तक पहुंच कर इसे नष्ट किया जाना चाहिए।

29/06/2022
9:43:54 am

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा पर लगाए आरोप

उदयपुर घटना पर राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि BJP ने देश में केरोसिन छिड़क दिया है जो कहीं भी आग सुलगा सकता है। यह भाजपा का किया धरा है और निश्चित रूप से भाजपा इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार है। कांग्रेस के शासनकाल में ऐसी घटनाएं क्यों नहीं हुईं। यह अपने स्वार्थ और राजनीति चमकाने के लिए इस तरह की घटनाओं को भड़का देते हैं।

29/06/2022
9:40:46 am

कोलंबिया की जेल में लगी भीषण आग, 51 कैदियों की मौत

कोलंबिया की एक जेल में आग लगने से 51 कैदियों की मौत हो गई। जबकि 24 घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कैदियों ने दंगा करने के बाद गद्दों में आग लगा दी थी।

Colombian Prison Riot Fire: कोलंबिया की जेल में लगी भीषण आग, 51 कैदियों की मौत; 24 घायल

29/06/2022
9:29:31 am

उदयपुर घटना की SIT कर रही है जांच- मंत्री सुभाष गर्ग

उदयपुर घटना पर राजस्थान सरकार में मंत्री सुभाष गर्ग ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा इस मामले में SIT गठित कर दी गई है। पुलिस ने 6 घंटे में आरोपियों को पकड़ा है। इस तरह की घटना न हो उसके लिए प्रशासन को मुस्तैद कर दिया है। एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ की देख-रेख में एक टीम को तैयार कर मौके पर रवाना किया गया है।

29/06/2022
9:27:37 am

उदयपुर घटना की जांच हो रही है- अशोक गहलोत

उदयपुर में हुई घटना पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर पर किसी से लिंक ना हो तब तक ऐसी घटनाएं नहीं होती है, ये अनुभव कहता है। उसी रूप में इस मामले की जांच की जा रही है।

29/06/2022
9:26:02 am

उदयपुर हत्याकांड पर बोले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत

उदयपुर हत्याकांड पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण घटना नहीं है, हम इस हत्याकांड की साजिश और इसके लिंक को गंभीरता से लेंगे। मैं एक बैठक के लिए जा रहा हूं और आपको परिणाम बता दूंगा।

Udaipur beheading | It is not an ordinary incident, we will seriously decipher the conspiracy & links to this killing. Im going for a meeting & will let you know the outcome: Rajasthan CM Ashok Gehlot pic.twitter.com/xjHWWn3d1L

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 29, 2022

29/06/2022
9:19:13 am

COVID-19 के 14,506 नए मामले सामने आए

भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 14,506 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 30 लोगों की मौत हुई है। देश में सक्रिय मामले 99,602 हैं। वहीं, दैनिक सकारात्मकता दर 3.35% है।

#COVID19 | India reports 14,506 fresh cases and 30 deaths in the last 24 hours.

Active cases 99,602
Daily positivity rate 3.35% pic.twitter.com/DuWIIUprwp

— ANI (@ANI) June 29, 2022

29/06/2022
9:16:58 am

कन्हैया लाल के परिजनों को मिलेगा आर्थिक मुआवजा

उदयपुर संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने मृतक कन्हैया लाल के परिजनों को 31 लाख रुपए का आर्थिक मुआवजा दिया जाने का एलान किया है।

Rajasthan | Udaipur beheading: A financial compensation of Rs 31 lakhs will be given to the kin of Kanhaiya Lal: Udaipur Divisional Commissioner Rajendra Bhatt

(file pic) pic.twitter.com/CH0F9mACvk

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 29, 2022

29/06/2022
9:09:38 am

भारत-पाकिस्तान सीमा पर हुई बटालियन कमांडर स्तर की सीमा बैठक

बीएसएफ ने बताया कि कल भारत-पाकिस्तान सीमा पर बाड़मेर के मुनाबाओ में बटालियन कमांडर स्तर की सीमा बैठक आयोजित हुई। बाड़मेर सेक्टर के बीएसएफ बटालियन कमांडरों और पाकिस्तान रेंजर्स के विंग कमांडरों ने बैठक में भाग लिया और सीमा सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

Battalion Commander level border meeting was conducted at Munabao, Barmer on the India-Pakistan border yesterday. BSF Battalion Commanders of Barmer Sector and Wing Commanders of Pakistan Rangers participated in the meeting and discussed issues related to border security: BSF pic.twitter.com/UZN4WuD9yB

— ANI (@ANI) June 29, 2022

29/06/2022
9:08:06 am

उदयपुर की घटना पर बोले राज्यवर्धन सिंह राठौर

उदयपुर की घटना पर राज्यवर्धन सिंह राठौर ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की नंपुसक सरकार है। साढ़े तीन साल हो गए और इन्होंने जो काम किए हैं उसके कारण ही आज जिहादियों के हौसले बुलंद हैं। ये एक अकेली घटना नहीं है अनेकों घटनाएं होने का इंतजार कर रही हैं। राजस्थान सरकार हाथ बांध के सिर्फ अपनी कुर्सी बचाकर बैठी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मानसिक रूप से दिल्ली में रहते हैं और अंदरूनी खींचतान के कारण जनता पिस रही है। जब राजस्थान में लॉ एंड ऑर्डर है ही नहीं तो ऐसे ही लोगों के हौसले बढ़ते हैं।

29/06/2022
8:45:08 am

नवीन कुमार जिंदल को मिली कन्हैया लाल की तरह जान से मारने की धमकी

भाजपा के पूर्व नेता नवीन कुमार जिंदल को जान से मारने की धमकी मिली है। नवीन जिंदल ने ट्वीट कर दिल्ली पुलिस से इसकी शिकायत की है। उन्होंने दिल्ली पुलिस से केस दर्ज करने की मांग की है। नवीन ने कहा कि कन्हैया लाल की तरह उनकी और उनके परिवार की गर्दन काटने की धमकी दी गई है।

नवीन कुमार जिंदल को मिली कन्हैया लाल की तरह जान से मारने की धमकी, आरोपियों ने तीन वीडियो भी भेजे

29/06/2022
8:31:05 am

विष्णु देव साई ने की कांग्रेस विधायक के खिलाफ जांच की मांग

भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रमुख विष्णु देव साई ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को पत्र लिखकर बीजापुर के कांग्रेस विधायक विक्रम शाह मंडावी के खिलाफ कथित तौर पर आदिवासी युवाओं को योजना के खिलाफ उकसाने के आरोप में जांच की मांग की है।

#Agnipath | BJP Chhattisgarh chief Vishnu Deo Sai wrote to the National Investigation Agency (NIA), demanding an investigation against Vikram Shah Mandavi, Congress MLA from Bijapur, for allegedly instigating tribal youth against the scheme. pic.twitter.com/cSMZHhV9T9

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 29, 2022

29/06/2022
8:29:34 am

मुंबई बिल्डिंग हादसे में 19 लोगों की मौत

मुंबई पुलिस ने बताया कि कुर्ला में इमारत गिरने से 15 लोग घायल हुए और कुल 19 लोगों की मृत्यु हुई। अन्य मकान मालिकों और एक दिलीप बिस्वास के खिलाफ IPC की धारा 304(2), 308, 337, 338 और 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

29/06/2022
8:28:29 am

मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग

दिल्ली के मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में खाद्य भंडारण गोदाम में आग लग गई। दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

The fire was declared to be of medium category and 26 fire tenders were rushed to the spot. Fire is now under control. As of now, no casualty has been reported. We also used remote control fire fighting machine to douse the fire: SK Dua, Delhi Fire Service pic.twitter.com/Rui8FONh2d

— ANI (@ANI) June 29, 2022

29/06/2022
8:19:35 am

उदयपुर हत्याकांड के बाद राजस्थान में धारा 144 लागू

राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के मद्देनजर धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए, राज्य भर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है और अगले एक महीने के लिए सभी जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है।

#WATCH राजस्थान: उदयपुर से सुबह के दृश्य जहां कन्हैया लाल की हत्या के मद्देनजर धारा 144 लागू कर दी गई है।

कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए, राज्य भर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है और अगले एक महीने के लिए सभी ज़िलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। pic.twitter.com/kKpBAjBilk

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2022

chat bot
आपका साथी