सनसनीखेज खुलासों के बाद आज भी हेडली की होगी गवाही

26/11 के आतंकी हमले में सरकारी गवाह बने डेविड हेडली की आज भी गवाही होगी। गुरुवार को हुई गवाही में उसने साफ तौर पर कहा कि इशरत जहां लश्कर की महिला फिदायीन थी। आज के कबूलानामे में वो कई सनसनीखेज जानकारियां दे सकता है।

By Lalit RaiEdited By: Publish:Fri, 12 Feb 2016 12:24 AM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2016 12:52 AM (IST)
सनसनीखेज खुलासों के बाद आज भी हेडली की होगी गवाही

मुंबई। 26/11 के आतंकी हमले में सरकारी गवाह बने डेविड हेडली की आज भी गवाही होगी। गुरुवार को हुई गवाही में उसने साफ तौर पर कहा कि इशरत जहां लश्कर की महिला फिदायीन थी। अपने कबूलानामे में वो कई सनसनीखेज जानकारियां दे सकता है। इशरत जहां के बारे में जानकारी देने के बाद सियासी हल्कों में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।

गिरिराज का ट्वीट इशरत को बिहार की बेटी बताने वाले नीतीश माफी मांगे

भाजपा ने कहा कि कांग्रेस को मोदी और गुजरात सरकार को बदनाम करने के लिए माफी मांगनी चाहिेए। वहीं कांग्रेस ने कहा कि हेडली के बयानों की सच्चाई को परखने की जरूरत है। गुजरात में मोदी सरकार के दौरान इशरत जहां को फर्जी मुठभेड़ में मार गिराया गया था। कांग्रेस ने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा हेडली के कबूलनामे की आड़ में अपने गलत काम को न्यायसंगत ठहरा रही है।

chat bot
आपका साथी