कांग्रेस की स्थिति से असंतुष्ट हैं एनडी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण दत्त तिवारी अपनी पार्टी कांग्रेस से असंतुष्ट हैं।लेकिन वह यह भी कहते हैं कि उन्हें पार्टी से कुछ पाने की चाहत नहीं है।

By Kamal VermaEdited By: Publish:Sat, 31 Jan 2015 08:26 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jan 2015 08:37 PM (IST)
कांग्रेस की स्थिति से असंतुष्ट हैं एनडी

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण दत्त तिवारी अपनी पार्टी कांग्रेस से असंतुष्ट हैं।लेकिन वह यह भी कहते हैं कि उन्हें पार्टी से कुछ पाने की चाहत नहीं है।

दो दिन के दौरे पर पत्‌नी उज्जवला तिवारी के साथ गोरखपुर आए तिवारी ने शनिवार को महापौर डा.सत्या पांडेय के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। एक तरह से कांग्रेस दूसरी अधिकतर पार्टियों की जननी है। यह मिट नहीं सकती है। वह अपनी पुरानी स्थिति में फिर आएगी।

यह पूछे जाने पर कि क्या आप कांग्रेस की वर्तमान स्थिति से असंतुष्ट हैं? तिवारी ने जवाब दिया- 'हां, मैं असंतुष्ट हूं। पहले भी संतुष्ट नहीं था। यही कारण है कि उन्हें बेहतरी के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती थी।' उन्होंने कहा कि गोरखपुर से उनका गहरा लगाव रहा है। उनकी यात्रा का उद्देश्य केवल लोगों में जागृति फैलाना है।

पढ़ें: एनडी तिवारी का स्वास्थ्य फिर बिगड़ा

स्वच्छता मुहिम में दलगत राजनीति सही नहीं: तिवारी

chat bot
आपका साथी