कांग्रेस देश की अधिकतर पार्टियों की जननी : एनडी तिवारी
उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को भले ही लोग कितना प्रलोभन दें, लेकिन वो कांग्रेस से पूरी तरह से संतुष्ट हैं। उनका मानना है कि कांग्रेस ही देश की अधिकतर राजनीतिक दलों की जननी है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को भले ही लोग कितना प्रलोभन दें, लेकिन वो कांग्रेस से पूरी तरह से संतुष्ट हैं। उनका मानना है कि कांग्रेस ही देश की अधिकतर राजनीतिक दलों की जननी है।
गोरखपुर में व्यक्तिगत काम से पहुंचे नारायण दत्त तिवारी ने महापौर डॉ. सत्या पाण्डेय के आवास पर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही देश की अधिकतर पार्टियों की जननी है। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है आगे भी कांग्रेस देश के नये राजनीतिक दलों की जननी रहेगी। रहेगी। तिवारी ने कहा कि वह कांग्रेस से संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन उनकी कुछ पाने की इच्छा नहीं है।
पत्नी उज्ज्वला के साथ गोरखपुर शहर में पहुंचे नारायण दत्त तिवारी का स्वागत महापौर समर्थकों ने किया। इस मौके पर कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता नहीं दिखे। तिवारी ने कहा गोरखपुर से उनका पुराना और भावनात्मक रिश्ता है। यह वीरों की धरती है, जिसे वह पत्नी के साथ नमन करने आये हैं।