हर बार नाम बदलकर महिलाओं को देता था धोखा

हर बार नए नाम के साथ महिलाओं से शादी का वादा कर पैसे और कीमती सामान लूट फरार होने वाले शख्‍स को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

By Monika minalEdited By: Publish:Wed, 28 Jun 2017 03:15 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jun 2017 03:39 PM (IST)
हर बार नाम बदलकर महिलाओं को देता था धोखा
हर बार नाम बदलकर महिलाओं को देता था धोखा

बेंगलुरु (जेएनएन)। 18 वर्ष से ही पैसों के लिए महिलाओं के साथ धोखेबाजी का काम शुरू करने वाले एक युवक ने दस साल में 100 नाम बदले पर इस बार किस्‍मत ने उसका साथ नहीं दिया और बेंगलुरु की एक प्रोफेसर महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। वह विधवाओं और तलाकशुदा महिलाओं को निशाना बनाता था।

28 वर्षीय युवक सादत खान हर बार नए नाम और नए पते के साथ नई महिला को अपने जाल में फंसाता था। उन्‍हें शादी का झांसा देकर उनके पैसे और कीमती सामान लूट लेता था। दस सालों में राज्‍य की करीब 100 महिलाओं के साथ उसने यह जालसाजी का काम किया। लेकिन पिछले हफ्ते उसकी किस्‍मत ने उसे धोखा दे दिया। इस बार जिस महिला को उसने फंसाया उसने शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा दी।

पुलिस ने बताया, सादत खान मैट्रीमोनियल साइट से जानकारी लेकर अपना शिकार ढूंढता था। हर बार वह अपना नाम, मोबाइल नंबर, घर का पता व अन्‍य डिटेल बदल लेता था। महिला की प्रोफाइल को देखते हुए सादत खान खुद को टेक एक्‍सपर्ट, बिजनेसमैन और मल्‍टीनेशनल कंपनी का सीइओ, अमीर उद्योगपति का बेटा, सिविल एक्‍जाम के रिजल्‍ट के इंतजार में बैठा युवक बताता था। महिला से मिलने के बाद धीरे धीरे विश्‍वास जीत लेता और शादी का वादा करता। बाद में इमरजेंसी बताकर पैसे, गहने और कीमती सामान लेकर चंपत हो जाता था।

सादत की जाल में फंस चुकी अधिकतर महिलाएं बदनामी के डर से पुलिस के पास जाने से बचती थीं। लेकिन इस बार नार्थ इस्‍ट बेंगलुरु के येलाहांका के पास बागालूर में रहने वाली महिला को सादत ने अपना शिकार बनाया जिसने सादत के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज करायी। नार्थ इस्‍ट डीसीपी पी एस हर्षा ने टाइम्‍स ऑफ इंडिया को बताया कि सादत ने यह काम 2007 में शुरू किया था। उन्‍होंने कहा कि मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि यदि वे भी इस जाल में फंस चुके हैं तो प्‍लीज शिकायत दर्ज कराएं।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में ‘घूंघट’ पर सरकार से सवाल

chat bot
आपका साथी