हर्षवर्धन ने बिल गेट्स को पत्र लिखा

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स द्वंारा पल्स पोलियो अभियान की सराहना किए जाने से भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन काफी खुश नजर आ रहे हैं। भाजपा ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा है कि हर्षवर्धन ने बिल गेट्स को पत्र लिखकर इसके लिए धन्यवाद दिया है। बयान में दावा ि

By Edited By: Publish:Mon, 11 Nov 2013 11:03 PM (IST) Updated:Mon, 11 Nov 2013 11:34 PM (IST)
हर्षवर्धन ने बिल गेट्स को पत्र लिखा

नई दिल्ली [राज्य ब्यूरो]। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स द्वंारा पल्स पोलियो अभियान की सराहना किए जाने से भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन काफी खुश नजर आ रहे हैं। भाजपा ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा है कि हर्षवर्धन ने बिल गेट्स को पत्र लिखकर इसके लिए धन्यवाद दिया है। बयान में दावा किया गया है कि हाल ही में लिखे गए एक लेख में बिल गेट्स ने भारत के पल्स पोलियो प्रोग्राम की प्रशंसा की है और कहा है कि भारत की यह सफलता, मानव कल्याण के क्षेत्र में विश्व के सबसे कठिन संघर्ष को जीतने के लिए प्रेरणा देती है।

बिल गेट्स को लिखे गए पत्र में डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि आपको यह ज्ञात है कि विश्व भर में पोलियो से ग्रस्त कुल बच्चों की संख्या में से 60 प्रतिशत भारत में थे। जब हमने पोलियो के विरुद्ध संघर्ष शुरू किया, तब हमें कहा गया था कि हम असंभव कार्य करना चाहते हैं, लेकिन हमें इस बात पर गर्व है कि भारत में पिछले तीन साल में पोलियो का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि भाजपा हर्षवर्धन को पल्स पोलियो अभियान का जनक बता रही है जबकि कांग्रेस इसे गलत ठहरा रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी