Happy New Year 2023: कोई मंदिर जाकर तो कोई वाराणसी घाट पर कर रहा नए साल का स्वागत, PM Modi ने भी दी बधाई

Happy New Year 2023 नए साल के आगाज के साथ ही लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। नए साल के पहले दिन लोगों ने आज मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। इस बीच पीएम मोदी ने भी नए साल की बधाई दी है।

By Mahen KhannaEdited By: Publish:Sun, 01 Jan 2023 08:46 AM (IST) Updated:Sun, 01 Jan 2023 08:46 AM (IST)
Happy New Year 2023: कोई मंदिर जाकर तो कोई वाराणसी घाट पर कर रहा नए साल का स्वागत, PM Modi ने भी दी बधाई
पीएम मोदी ने लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। नए साल का आगाज होते ही लोग जश्न में डूब गए हैं। बीती रात लोगों ने पार्टी कर नए साल का जश्न मनाया और संगीत की धुन पर नाचते दिखे। अब नए साल के पहले दिन लोग आज सबसे पहले मंदिर में पूजा करते दिखे। लोग नए साल की शुरुआत अपने करीबियों को शुभकामनाएं देकर करते हैं, इस बीच पीएम मोदी ने भी लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दी और उनके सफल और सुखमय जीवन की कामना की। वहीं, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने भी लोगों को नए साल की बधाई दी।

मंदिरों में दिखी भीड़

नए साल के अवसर पर देश के हर कोने से आई तस्वीर में लोग मंदिरों में पूजा अर्चना करते दिखे। दिल्ली, मुंबई और यूपी के मंदिरों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। दिल्ली के कालकाजी मंदिर और लोधी रोड में स्थित साईं मंदिर में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। 

#WATCH महाराष्ट्र: नए साल के मौके पर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में सुबह आरती की गई।#NewYear2023 pic.twitter.com/eUSQmeenDC

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2023

वाराणसी घाट पर हुई आरती

वाराणसी के अस्सी घाट पर नए साल के अवसर पर अलग ही अंदाज में नए साल का स्वागत किया गया। घाट पर गंगा आरती के साथ लोगों के लिए शुभकामना मांगी गईं। घाट पर गंगा आरती देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी । उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में भी श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा।

#WATCH उत्तर प्रदेश: नए साल के अवसर पर वाराणसी के अस्सी घाट पर गंगा आरती की गई।#NewYear2023 pic.twitter.com/DyFRnGf8Z8

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2023

बीती रात खूब हुई पार्टी

देश में बीती रात 12 बजे से ही लोग नए साल का जश्न मनाते और गानों पर झूमते दिखे। दिल्ली के कनॉट प्लेस के इनर सर्कल पर लोग एक दूसरे को गले लगाते दिखे तो कहीं गुब्बारे उड़ाकर नए साल का जश्न मनाया गया। 

यह भी पढ़ें- Year Ender 2022: 5जी, डिजिटल रुपए की सौगात, थॉमस कप की खुशी, अग्नि से मिली शक्ति, एयर इंडिया की हुई घर वापसी

chat bot
आपका साथी