Happy Independence Day: 1.5 करोड़ भारतीयों ने रिकार्ड और अपलोड किया राष्ट्रगान

संस्कृति मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि इस विशेष मौके पर भारत और दुनियाभर में रहने वाले 1.5 करोड़ से अधिक भारतीयों ने राष्ट्रगान रिकार्ड और अपलोड किया। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। यह देश की एकता शक्ति और सद्भाव का प्रतीक है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Sat, 14 Aug 2021 11:27 PM (IST) Updated:Sun, 15 Aug 2021 05:56 AM (IST)
Happy Independence Day: 1.5 करोड़ भारतीयों ने रिकार्ड और अपलोड किया राष्ट्रगान
पीएम मोदी ने देशवासियों से मिलकर राष्ट्रगान गाने की अपील की थी

नई दिल्ली, प्रेट्र। भारत की स्वतंत्रता के 75वें साल के उपलक्ष्य में 1.5 करोड़ से ज्यादा भारतीयों ने सरकारी पोर्टल पर राष्ट्रगान 'जन गण मन' रिकार्ड और अपलोड किया। 25 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में देशवासियों से मिलकर राष्ट्रगान गाने की अपील की थी।

संस्कृति मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि इस विशेष मौके पर भारत और दुनियाभर में रहने वाले 1.5 करोड़ से अधिक भारतीयों ने राष्ट्रगान रिकार्ड और अपलोड किया। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। यह देश की एकता, शक्ति और सद्भाव का प्रतीक है।

मंत्रालय ने 15 अगस्त तक राष्ट्रगान गाने और इसे अपलोड करने के लिए एक प्रोग्राम बनाया था। सरकार ने भी सभी स्कूली छात्रों को राष्ट्रगान रिकार्ड और अपलोड करना अनिवार्य कर दिया है।

बयान में कहा गया है कि प्रमुख कलाकारों, प्रख्यात विद्वानों, शीर्ष नेताओं, वरिष्ठ अधिकारियों, वीर सैनिकों और प्रसिद्ध खिलाडि़यों से लेकर किसानों, श्रमिकों और अन्य लोगों तक ने एक साथ आकर राष्ट्रगान गाया।

भारत मना रहा है अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस

बता दें कि आज भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे। इस दौरान टोक्यो ओलिंपिक में भाग लेने वाले 32 खिलाड़ियों और भारतीय खेल प्राधिकरण के दो अधिकारियों को लाल किले में आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

chat bot
आपका साथी