आइटीबीपी में पहली बार भर्ती होंगी महिला अधिकारी

सरकार ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) में महिला सशक्तिकरण की पहल करते हुए महिला अधिकारियों को भर्ती करने का फैसला किया। उन्हें भारत-चीन सीमा से सटे नाथुला दर्रा जैसे चयनित स्थानों पर तैनात किया जाएगा।

By Sachin kEdited By: Publish:Sun, 08 Mar 2015 05:40 PM (IST) Updated:Sun, 08 Mar 2015 05:57 PM (IST)
आइटीबीपी में पहली बार भर्ती होंगी महिला अधिकारी

नई दिल्ली। सरकार ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) में महिला सशक्तिकरण की पहल करते हुए महिला अधिकारियों को भर्ती करने का फैसला किया। उन्हें भारत-चीन सीमा से सटे नाथुला दर्रा जैसे चयनित स्थानों पर तैनात किया जाएगा।

आइटीबीपी वर्ष 1962 में अपनी स्थापना के समय से चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा की 3,488 किलोमीटर इलाके की सुरक्षा का कार्य कर रहा है। हिमालय पर्वत श्रृंखला से लगे बर्फीले व दुर्गम सीमांत इलाके में विकट प्रकृति को देखते हुए इसमें कभी महिला अधिकारियों को शामिल नहीं किया गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आइटीबीपी में पहली बार महिला आधिकारियों की भर्ती के लिए सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दी। इस संबंध में जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्रालय भर्ती नियमों में संशोधन के लिए एक आदेश जारी करेगा। उम्मीद है कि यूपीएससी इन पदों के लिए इसी साल विज्ञापन जारी करेगा।

सरकार ने क्रमिक तरीके से दो अन्य सीमा सुरक्षा बलों बीएसएफ (2013) व एसएसबी (2014) में महिला अधिकारियों को रखना शुरू किया। लेकिन इस संबंध में आइटीबीपी की अनदेखी की गई, क्योंकि इसकी सीमा चौकियां व इकाइयों की तैनाती देश के सर्वाधिक दुर्गम इलाकों में स्थित हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं की भर्ती सहायक कमांडेंट के पदों पर होगी।

पढ़ेंः आइटीबीपी में भर्ती को उमड़ी भीड़

chat bot
आपका साथी