गजब ! मुंबई के नौवीं फेल लड़के ने कबाड़ से बना डाला कंप्‍यूटर

मुंबई के घाटकोपर में रहने वाले एक नाैवीं फेल लड़के ने वो कर दिखाया जिसकी हर कोई कल्‍पना भी नहीं कर सकता है। इस लड़के ने कबाड़ से एक कंप्‍यूटर बना दिया।

By Kamal VermaEdited By: Publish:Thu, 15 Sep 2016 11:05 AM (IST) Updated:Thu, 15 Sep 2016 11:29 AM (IST)
गजब ! मुंबई के नौवीं फेल लड़के ने कबाड़ से बना डाला कंप्‍यूटर

मुंबई (मिड-डे)। मु्ंबई के घाटकाेपर में रहने वाले जयंत ने कबाड़ से कंप्यूटर बनाकर कई लोगों को आश्चर्य चकित कर दिया है। जयंत नौवीं फेल है। उसको पढ़ाई में कोई रूचि नहीं है, लेकिन वह एक ऐसा कंप्यूटर बनाना चाहता है जो हर किसी की पहुंच में हो। उसके पिता रविंद्र पहले उसकी पढ़ाई में रूचि न रखने से बेहद दुखी थे, लेेेकिन अब वह अपने बेटे की इस काबलियत पर काफी खुश हैं।

रविंद्र स्कूल, कॉलेज और ऑफिस से ई-वेस्ट कबाड़ एकत्रित करने का काम करते हैं। उनका कहना है कि इस कबाड़ का कुछ हिस्सा वह बेच देतेे हैं तो कुछ को रिसाइकिल किया जाता है और कुछ को उपयोग के लिए रख भी लेते हैं या सही कर आगे सप्लाई कर देते हैं। उन्हें आज अपने बेटेे पर गर्व महसूस होता है। वह बताते हैं कि महज क्लास में पढ़ाई के दौरान ही जयंत ने एक लैपटॉप को सही कर दिया था। इसके बाद उसकी रूचि इसमें बढ़ती चली गई।

जयंत ने जिस कंप्यूटर को बनाया है उसकी स्क्रीन किसी ऑपरेशन थियेटर मेंं रखे किसी मॉनिटर जैसी ही है। उसका कहना है कि उसके पिता जो कबाड़ एकत्रित करके लाते हैं उसमें से वह अपने काम की चीजें निकाल लेता है। इसमें कई तरह के कंप्यूटर हार्डवेयर पार्ट्स भी होते हैं। इनकी ही मदद से उसने एक कंप्यूटर बना डाला है। जयंत का कहना है कि उनके कंप्यूटर का इस्तेमाल उनके घर के सदस्यों के अलावा वह बच्चे भी करते हैं जो कंप्यूटर नहीं खरीद सकते हैं।

जयंत के मुताबिक अकेले मुंबई में ही 9 हजार टन से अधिक का ई-वेस्ट निकलता है जिसमें से केवल 3500 हजार टन को ही दोबारा प्रोसेस किया जाता है। हालांकि अब अपने पिता के कहने पर ही सही जयंत ने पत्राचार से दसवीं करने के लिए सेंट टेरेसा स्कूल में एडमिशन लिया है। उसका कहना है कि वह फिलहाल हैकिंग का कोर्स भी कर रहा है।

मुंबई से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करेंं

chat bot
आपका साथी