बकरी के दूध से फैला कारोबार, अब खोलेंगे मिल्क प्लांट

अमरजीत सिंह व बलविंदर सिंह द्वारा जून तक पंजाब में बकरी मिल्क प्लांट की स्थापना की जा रही है। एक मिल्क प्लांट जगराओं व दूसरा आदमपुर में बनेगा।

By Srishti VermaEdited By: Publish:Sat, 20 May 2017 10:58 AM (IST) Updated:Sat, 20 May 2017 10:58 AM (IST)
बकरी के दूध से फैला कारोबार, अब खोलेंगे मिल्क प्लांट
बकरी के दूध से फैला कारोबार, अब खोलेंगे मिल्क प्लांट

जालंधर (ब्युरो)। आदमपुर के पास गांव हरीपुर के 26 वर्षीय अमरजीत सिंह ने आलू की खेती के साथ बकरी पालन शुरू किया था। उन्हें यह नहीं पता था उनका काम इतना बढ़ जाएगा कि पंजाब का पहला गोट मिल्क प्लांट खोलेंगे। अमरजीत व जगराओं के बलविंदर सिंह पंजाब में अगले महीने बकरी मिल्क प्लांट का आगाज करेंगे।
अमरजीत सिंह ने बताया कि वह आलू बीजते हैं। साथ में डेयरी का काम शुरू करना चाहते थे। पहले तो उन्होंने अपने आसपास के उन लोगों से पूछा जो गाय की डेयरी चलाते हैं।

उन्होंने बताया कि गाय की डेयरी में मुनाफा बहुत कम हुआ है। कई लोग तो ऐसे हैं, जोकि कर्ज में डूब चुके हैं। गाय का पालन-पोषण करते समय काफी खर्च आता है। तब पीएयू लुधियाना से खेती के साथ गोट डेयरी फार्मिंग के बारे में जानकारी हासिल की और बकरी पालन शुरू किया। उन्होंने बताया कि अब मेरे पास 125 बकरियां हैं। पंजाब में बेकरी फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने पंजाब स्तर पर प्रोग्रेसिव गोट फार्म एसोसिएशन बनाई। इसमें पंजाब के 22 किसान जुड़े हुए हैं। उनमें से कुछ गोट फार्मिंग की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ अभी ट्रेनिंग ले रहे हैं।

पंजाब में अगले महीने से शुरू होंगे दो मिल्क प्लांट: अमरजीत सिंह व बलविंदर सिंह द्वारा जून तक पंजाब में बकरी मिल्क प्लांट की स्थापना की जा रही है। एक मिल्क प्लांट जगराओं व दूसरा आदमपुर में बनेगा। मिल्क प्लांट में पहले दूध को स्टेनाइज कर बेचा जाएगा। इसके साथ ही दूध में विभिन्न फ्लेवर भी उपलब्ध होंगे। धीरे-धीरे बकरी का घी भी उपलब्ध करवाया जाएगा। वहीं जगराओं के बलविंदर सिंह ने कहा कि वह पिछले दो साल से 175 बकरियों का पालन कर रहे हैं। नीमा के प्रदेश सचिव डॉ. आशु चोपड़ा बताते हैं कि बकरी का दूध हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। दूध हल्का होने के कारण शरीर में आसानी से पच जाता है।

-खुशबु

यह भी पढ़ें : संघर्ष की स्याही से लिखी स्वावलंबन की पटकथा

chat bot
आपका साथी