शिक्षक व साथियों ने छात्रा को बंधक बना किया गैंगरेप

पनवार थाना क्षेत्र के गांव खाझा में शिक्षक और साथियों ने मिलकर छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुरुजी दूधनाथ पांडेय [28 वर्ष], चक्रधर तिवारी [30 वर्षा] और सुरेंद्र पांडेय तीनों निवासी खाझा को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ

By Rajesh NiranjanEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2015 07:38 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2015 07:43 PM (IST)
शिक्षक व साथियों ने छात्रा को बंधक बना किया गैंगरेप

रीवा, नई दुनिया ब्यूरो। पनवार थाना क्षेत्र के गांव खाझा में शिक्षक और साथियों ने मिलकर छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने गुरुजी दूधनाथ पांडेय [28 वर्ष], चक्रधर तिवारी [30 वर्ष] और सुरेंद्र पांडेय तीनों निवासी खाझा को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 363, 366, 376बी, 368, 506, 34 आइपीसी 31 लैगिंग बालकों अपराध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। सभी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश हुए।

यह है मामला

पुलिस के मुताबिक शासकीय स्कूल खाझा में पढऩे वाली सोलह वर्षीय किशोरी को इजीएस के ही गुरुजी दूधनाथ पाण्डेय 31 जुलाई की रात बहला-फुसलाकर ले गया और सुरेंद्र पाण्डेय के घर में बंधक बनाकर रखा। वहीं पर तीनों आरोपियों ने उससे दुष्कर्म किया। इस बीच किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने खाझा गांव में पहुंचकर किशोरी को सुरेंद्र के घर से मुक्त कराया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बंधक बनाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला आया है। आरोपियों को गिरफ्तार लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है। -अरुण बघेल, थाना प्रभारी, पनवार

chat bot
आपका साथी