दिल्ली में मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म, बेटी की मौत

नरेला के गौतम नगर कालोनी में दरिंदों ने शनिवार देर रात महिला (40) व उसकी 22 वर्षीय बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद बुरी तरह पिटाई भी की। इससे बेटी की मौत हो गई, जबकि मां की हालत बेहद गंभीर है। पीड़ित को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नरेला पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू क

By Edited By: Publish:Mon, 21 Jul 2014 07:27 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jul 2014 07:27 AM (IST)
दिल्ली में मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म, बेटी की मौत

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नरेला के गौतम नगर कालोनी में दरिंदों ने शनिवार देर रात महिला (40) व उसकी 22 वर्षीय बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद बुरी तरह पिटाई भी की। इससे बेटी की मौत हो गई, जबकि मां की हालत बेहद गंभीर है। पीड़ित को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नरेला पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रविवार देर रात तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया था। पुलिस के मुताबिक, नरेला के गौतम कालोनी में परिवार समेत रहने वाला 43 वर्षीय महेश कुमार (बदला हुआ नाम) घर के पास स्थित फार्म हाउस में गार्ड की नौकरी करता है। परिवार में उसकी 40 वर्षीय पत्‍‌नी व 15 साल का बेटा है। उसकी 22 वर्षीय बेटी की तीन साल पहले सोनीपत के गनौर में शादी हुई थी। तीन दिन पहले वह दो साल के बेटे के साथ मायके आई हुई थी।

शनिवार रात महेश खाना खाने के बाद बेटे के साथ फार्म हाउस चला गया था। रविवार सुबह महेश का बेटा घर पहुंचा तो देखा कि कमरे के बाहर उसकी बहन लहुलूहान अर्धनग्न अवस्था में पड़ी थी। पास में ही उसकी मां भी खून से लथपथ हालत में बेहोश पड़ी हुई थी। वहीं बच्चा रोये जा रहा था। मां-बेटी के कपड़े खून से सने थे। दोनों के सिर पर ईट से चोट पहुंचाया गया था। किशोर ने तुरंत इसकी सूचना पिता को दी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को राजा हरिशचंद अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत बिगड़ने पर लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, फिर उनकी पिटाई कर हत्या करने की कोशिश की गई। हो सकता है, दरिंदे परिचित हों, इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया हो। पुलिस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग मानकर भी जांच कर रही है। मां-बेटी के कानों की बालियां भी गायब होने की बात बताई जा रही है।

पढ़ें: स्कूल में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, महिला डॉक्टर को निर्वस्त्र किया

पढ़ें: बेंगलूर में स्कूली बच्ची से दुष्कर्म मामले में एक गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी