हम विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं: गडकरी

पटना/ भागलपुर [नवगछिया]। भागलपुर के नवगछिया में भाजपा प्रत्याशी शाहनवाज हुसैन के समर्थन में वोट मांगने आए भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि हम जाति मजहब के नाम पर वोट नहीं विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने लोगों से शाहनवाज हुसैन को विजय बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र मोदी की सरकार बनते ही छह महीने के अंदर 80 फीसदी महंगाई कम की जाएगी।

By Edited By: Publish:Sat, 19 Apr 2014 11:24 AM (IST) Updated:Sat, 19 Apr 2014 05:40 PM (IST)
हम विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं: गडकरी

पटना/ भागलपुर [नवगछिया]। भागलपुर के नवगछिया में भाजपा प्रत्याशी शाहनवाज हुसैन के समर्थन में वोट मांगने आए भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि हम जाति मजहब के नाम पर वोट नहीं विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने लोगों से शाहनवाज हुसैन को विजय बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र मोदी की सरकार बनते ही छह महीने के अंदर 80 फीसदी महंगाई कम की जाएगी।

गडकरी ने अपनी उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र में काफी विकास कराया। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वहां ऐसा हाइवे उनकी सकरार ने बनाया जिस पर 160 किमी की रफ्तार से गाडिया चलती हैं।

इससे पहले, पटना में जनसभा के दौरान नितिन गडकरी ने मुख्य मंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। गडकरी पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार के डीएनए में जातीयता है। उन्होंनें नीतीश कुमार पर साम्प्रदायिक होने का आरोप लगाया। पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता। इसके साथ उन्होंने केंद्र सरकार और कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला।

इससे पहले उन्होंने धनबाद में भी कांग्रेस पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कांग्रेस को तीनों लोकों में सबसे अधिक भ्रष्टाचार वाली पार्टी बताया था।

पढ़ें: कांग्रेस ने कायम किया महंगाई का रिकार्ड: गडकरी

तीनों लोकों के भ्रष्टाचार में लिप्त है कांग्रेस: गडकरी

chat bot
आपका साथी