आप धूप और गर्मी से हैं परेशान, यहां अपने ही देश में बर्फबारी ने नजारा ही बदल दिया है

पूरे देश में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। चिलचिलाती धूप और प्रचंड गर्मी से खासतौर पर मैदानी इलाकों के लोग परेशान हैं। उत्तर भारत के पहाड़ों में बर्फबारी का नजारा है।

By Digpal SinghEdited By: Publish:Wed, 01 May 2019 12:26 PM (IST) Updated:Wed, 01 May 2019 12:33 PM (IST)
आप धूप और गर्मी से हैं परेशान, यहां अपने ही देश में बर्फबारी ने नजारा ही बदल दिया है
आप धूप और गर्मी से हैं परेशान, यहां अपने ही देश में बर्फबारी ने नजारा ही बदल दिया है

नई दिल्ली, एजेंसी। मई का महीना शुरू हो चुका है। पूरे देश में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। चिलचिलाती धूप और प्रचंड गर्मी से खासतौर पर मैदानी इलाकों के लोग परेशान हैं। उधर उत्तर भारत के पहाड़ों में बर्फबारी का नजारा है।

मैदानी इलाकों के हाल
बात करें उत्तर भारत के मैदानी इलाकों की तो यहां का तापमान अभी से ही 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। सूरज की किरणें जलाने को आतुर दिखती हैं। संगमनगरी प्रयागराज की ही बात करें तो बुधवार को यहां तापमान 45 डिग्री पहुंच गया। प्रयागराज ही क्यों, लखनऊ, दिल्ली-एनसीआर, अहमदाबाद, भोपाल, पटना, आगरा सभी जगह सुबह से ही तापमान चढ़ने लगता है। यहां दिन में लोगों को बाहर निकलना पड़ता है तो वे सिर ढककर किसी तरह अपने काम पर जा रहे हैं।

Prayagraj: People cover their heads and faces to protect themselves from heat, as the temperature rises across India. The city is experiencing a maximum temperature of 45 degree celsius today. pic.twitter.com/AKAPC5JEkJ

— ANI UP (@ANINewsUP) May 1, 2019

बदरी बिशाल के दर पर बर्फबारी
उत्तराखंड के चारधामों में से एक बदरीनाथ में भी ताजा बर्फबारी से अदभुत नजारा दिख रहा है। बता दें कि इसी महीने 10 तारीख को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खुल रहे हैं।

Uttarakhand: Badrinath received fresh snowfall today, the portals of the Badrinath temple are scheduled to open on 10th May. pic.twitter.com/oke8PjZSrX

— ANI (@ANI) May 1, 2019

दूसरी ही तस्वीर है पहाड़ों की
हिमाचल के किन्नौर से कैलाश पर्वत के दर्शन होते हैं। कैलाश पर्वत पर हुई ताजा बर्फबारी का नजारा यहां से बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहा है।

Himachal Pradesh: Visuals from Kinnaur Kailash mountain in Kinnaur district after the region received fresh snowfall today. pic.twitter.com/g6st7U96cb

— ANI (@ANI) May 1, 2019

हिमाचल के गांवों में गिरी बर्फ
हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिले के कनाम और लबरांग गांवों में भी ताजा बर्फबारी हुई है। यहां का नजारा देखकर भी आप कहेंगे वाह!

Himachal Pradesh: Kanam and Labrang village of Kinnaur district received fresh snowfall today. pic.twitter.com/pfSrhgLguV

— ANI (@ANI) May 1, 2019

रोहतांग का नजारा
विश्व प्रसिद्ध रोहतांग पास में तो वैसे हमेशा ही बर्फ दिखती है, लेकिन ताजा बर्फबारी का नजारा ही कुछ और होता है।

Himachal Pradesh: Rohtang Pass received fresh snowfall today. pic.twitter.com/i2iGauVwjW

— ANI (@ANI) May 1, 2019
chat bot
आपका साथी