जीप खाई में गिरी, चार की मौत

उत्तराखंड के पित्थौरागढ़ मे मंगलवार को एक जीप के खाई मे गिर जाने से बारात पार्टी के चार सदस्य मारे गए और कई घायल हो गए।

By Edited By: Publish:Tue, 05 Jun 2012 05:21 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jun 2012 05:43 PM (IST)
जीप खाई में गिरी, चार की मौत

देहरादून। उत्तराखंड के पित्थौरागढ़ में मंगलवार को एक जीप के खाई में गिर जाने से बारात पार्टी के चार सदस्य मारे गए और कई घायल हो गए।

जीप में नौ लोग सवार थे। झूलाघाट इलाके में जीप अनियंत्रित हो कर गहरे खड्ड में जा गिरी। चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घायलों को पित्थौरागढ़ अस्पताल में भरती कराया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी