BMC Election: कांग्रेस नेता कृष्णा हेगड़े, अभिनेता दिलीप ताहिल भाजपा में शामिल

कांग्रेस के पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े और बॉलीवुड अभिनेता दिलीप ताहिल भाजपा में शामिल हो गए हैं।

By Suchi SinhaEdited By: Publish:Mon, 23 Jan 2017 11:20 AM (IST) Updated:Mon, 23 Jan 2017 02:20 PM (IST)
BMC Election: कांग्रेस नेता कृष्णा हेगड़े, अभिनेता दिलीप ताहिल भाजपा में शामिल
BMC Election: कांग्रेस नेता कृष्णा हेगड़े, अभिनेता दिलीप ताहिल भाजपा में शामिल

मुंबई( पीटीआई)। 21 फरवरी को होने वाले बीएमसी चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े और बॉलीवुड अभिनेता दिलीप ताहिल भाजपा में शामिल हो गए हैं। देर रात ये जोड़ी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य भाजपा इकाई के अध्यक्ष रावसाहेब दानवे की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुई है।

पार्टी छोड़ने की वजह पर हेगड़े ने बताया, मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम का 'निरंकुश व्यवहार' इस फैसले का जिम्मेदार है। मैंने कई बार पार्टी नेतृत्व से इस बारे में बात करने की कोशिश कि कैसे निरुपम पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन मेरी दलील का किसी ने कोई संज्ञान नहीं लिया।'

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले शिवसेना ने कहा, जिसने देखा भगवा उतारने का सपना, उसकी बनी राजनैतिक कब्र

गौरतलब है कि हेगड़े ने विले पार्ले विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है।इसके साथ ही उन्होने बताया, 'मैं कांग्रेस की दूसरी पीढ़ी का हिस्सा हूं। नीरुपम पार्टी को खत्म कर रहे हैं। बीएमसी चुनाव में 227 सीटों में से कांग्रेस को सिर्फ 25 सीटें ही मिलेंगी।'

यह भी पढ़ें: MNS प्रमुख राज ठाकरे ने फिर किया उत्तर भारतीयों का विरोध

chat bot
आपका साथी