अब सीधे अंडमान-निकोबार आ सकते हैं विदेशी पर्यटक

यहां औसतन हर साल लगभग चार लाख पर्यटक आते हैं। इनमें कई हजार विदेश पर्यटक भी शामिल हैं।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Mon, 31 Dec 2018 07:53 PM (IST) Updated:Mon, 31 Dec 2018 07:53 PM (IST)
अब सीधे अंडमान-निकोबार आ सकते हैं विदेशी पर्यटक
अब सीधे अंडमान-निकोबार आ सकते हैं विदेशी पर्यटक
नई दिल्ली, पीटीआइ। विदेशी पर्यटक अब सीधे अंडमान-निकोबार के लिए उड़ान भर सकते हैं, क्योंकि भारत सरकार ने पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डे पर आव्रजन केंद्र बना दिया है। गृह मंत्रालय ने इस सिलसिले में अधिसूचना भी जारी कर दी है।

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह को विदेशी पर्यटकों के लिए सीधे खोलने का फैसला इस बात का पता चलने के बाद लिया गया कि यह देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन केंद्रों में एक है। यहां औसतन हर साल लगभग चार लाख पर्यटक आते हैं। इनमें कई हजार विदेश पर्यटक भी शामिल हैं।

अधिसूचना के मुताबिक, केंद्र सरकार ने पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डे पर आव्रजन केंद्र खोलने की मंजूरी दे दी है। सभी श्रेणी के पर्यटक वैध दस्तावेजों के साथ यहां से भारत आ सकते हैं या फिर यहां से जा सकते हैं। गृह मंत्रालय के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 2015 से इस साल अक्टूबर तक 16 लाख पर्यटकों ने इस द्वीप समूह की यात्रा की।

chat bot
आपका साथी