विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर कराते थे धर्म परिवर्तन

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Wed, 24 May 2017 06:44 PM (IST)

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने एक गिरोह बना रखा है। इसके सदस्य भोली-भाली लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर उनका शारीरिक शोषण करते हैं।

दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर कराते थे धर्म परिवर्तन
दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर कराते थे धर्म परिवर्तन

जागरण संवाददाता, जयपुर : राजस्थान पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो नाबालिग लड़कियों को प्रेम के जाल में फंसाकर दुष्कर्म करता था और फिर उनका वीडियो बनाकर वायरल कर देता था। यही नहीं ये, धर्म परिवर्तन कराकर गिरोह के किसी एक सदस्य से निकाह करने का दबाव भी डालते थे। यदि लड़की इसके लिए राजी हो जाती थी तो उसे कुछ दिन बाद देह व्यापार के काम में लगा देते थे।

इस पूरे मामले का पर्दाफाश राजस्थान के सीकर में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हुआ है। आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो बनाकर उसे फेसबुक और वाट्सएप पर डाला था। इस मामले में रोशन खान, राजाखान, साहेब और एक बाल अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने एक गिरोह बना रखा है। इसके सदस्य भोली-भाली लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर उनका शारीरिक शोषण करते हैं। जांच अधिकारी पुलिस उप अधीक्षक कुशाल सिंह ने बताया कि आरोपियों ने चार दिन पहले नाबालिग का एक कार में सामूहिक दुष्कर्म किया था। कार भी बरामद हो गई।

पुलिस के अनुसार, 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग को दांतारामगढ़ के साबेह खान, राजाखान और रोशन खान ने बहला फुसलाकर कार में दुष्कर्म किया। उन्होंने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। बाद में आरोपियों ने पीडि़ता को जबरन धर्म परिर्वतन कर चारों में से किसी एक से निकाह करने का दबाव बनाया। लेकिन लड़की ने उनकी बात नहीं मानी तो वीडियो फेसबुक पर वायरल कर दिया।

लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और बुधवार सुबह इन्हे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे करीब 10 लड़कियों को प्रेम के जाल में फंसाकर दुष्कर्म कर चुके हैं। इनमें से अधिकांश लड़कियों को आगे जाकर देह व्यापार के धंधे में धकेला।

यह भी पढ़ें:बच्‍चों संग दुर्व्‍यवहार का मामला: CWC की जुवेनाइल जस्‍टिस की मांग

यह भी पढ़ें: एसिड अटैक पीड़ित से शादी कर युवक ने पेश की मिशाल, गिफ्ट में मिला फ्लैट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।