दिल्ली में कोहरे भरी सर्दी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह कोहरे से भरी सर्दी रही। वैसे न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री अधिक 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग [आईएमडी] ने दिनभर कोहरा छाए रहने व सर्द हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है।

By Edited By: Publish:Tue, 03 Jan 2012 11:38 AM (IST) Updated:Tue, 03 Jan 2012 03:19 PM (IST)
दिल्ली में कोहरे भरी सर्दी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह कोहरे से भरी सर्दी रही। वैसे न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री अधिक 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग [आईएमडी] ने दिनभर कोहरा छाए रहने व सर्द हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है।

आईएमडी के मुताबिक सुबह 8.30 बजे दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई जबकि आ‌र्द्रता 97 प्रतिशत थी।

एक आईएमडी अधिकारी ने बताया, पूरा शहर दिन भर कोहरे की हल्की चादर में लिपटा रहेगा और सर्द हवाएं चलेंगी। अधिकारी ने बताया, अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी