Floods latest Updates: बाढ़ से परेशान यूपी-बिहार से लेकर दक्षिण भारत, जानें-महाराष्ट्र में क्या हालात

Floods latest Updates भारी बारिश के चलते आई बाढ़ ने देश के कई हिस्सों को अस्त-व्यस्त कर दिया है। यूपी बिहार से लेकर दक्षिण में तेलंगाना सहित कई राज्यों में लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 08:03 AM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 09:40 AM (IST)
Floods latest Updates: बाढ़ से परेशान यूपी-बिहार से लेकर दक्षिण भारत, जानें-महाराष्ट्र में क्या हालात
बाढ़ से परेशान यूपी-बिहार से लेकर दक्षिण भारत, जानें-महाराष्ट्र में क्या हालात

नई दिल्ली, जेएनएन। Floods latest Updates: भारी बारिश के चलते आई बाढ़ ने देश के कई हिस्सों को अस्त-व्यस्त कर दिया है। यूपी, बिहार से लेकर दक्षिण में तेलंगाना सहित कई राज्यों में लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं पहाड़ी राज्यों से भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही है। लोग पलायन पर मजबूर हैं। राज्य सरकारें लगातार अपने स्तर पर इस विपदा से निपटने के लिए इंतजाम कर रही हैं। वहीं मानसूनी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कई दिनों से देश के किसी ना किसी कोने में भारी बारिश दर्ज हो रही है, जिसके चलते मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट भी जारी किया गया है। तो आइये जानते हैं कि बाढ़ प्रभावित राज्यों की ताजा स्थिति क्या है।

यूपी के राप्ती नदी में आई बाढ़, गोरखपुर के एक गांव का वजूद मिटा

सबसे पहले बात करते हैं यूपी की। यहां पर भारी बारिश के चलते लोगों के घरों में पानी घुस गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी किया था। राप्ती नदी में आई बाढ़ ने गोरखपुर के एक गांव का वजूद बिल्कुल मिटा दिया है। इसके अलावा बिजनौर में भा बाढ़ का खतरा बरकरार है। भारी बारिश के बाद कई गावों का संपर्क भी टूट गया है।

बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोग पलायन पर मजबूर

वहीं बिहार में भी बाढ़ से बुरी स्थिति है। यहां पर लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां पर कई जिलों के गाव बाढ़ की चेपट में है। हालांकि राहत कार्य जारी है। वहीं मूसलाधार बारिश से नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने की समीक्षा तो महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट

भारी बारिश के चलते आई बाढ़ के चलते काफी संख्या में लोगों की मौत भी हुई है। दक्षिण का तेलंगाना भी इस वक्त प्रकृतिक आपादा से जूझ रहा है। मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने बाढ़ प्रभावित राज्य की समीक्षा की।

उधर, महाराष्ट्र में पहले ही मूसलाधार बारिश के चलते जलभराव हो गया है। कहीं-कहीं तो बाढ़ जैसे हालात हैं। ऐसे में आज भी मौसम विभाग की तरफ से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं बात अगर असम की करें तो यहां पर बाढ़ की स्थिति में सुधार आया है। हालांकि, अभी भी काफी संख्या में लोग प्रभावित हैं।

chat bot
आपका साथी