VIDEO: न्यूज एंकर को नहीं पता था मॉर्निंग वॉक पर मौत कर रही है इंतजार

महिला के ऊपर पेड़ गिरते ही आस-पास खड़े लोग तुरंत उनकी मदद के लिए भागे और जल्दी से पेड़ हटाकर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Publish:Sat, 22 Jul 2017 02:07 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jul 2017 09:46 PM (IST)
VIDEO: न्यूज एंकर को नहीं पता था मॉर्निंग वॉक पर मौत कर रही है इंतजार
VIDEO: न्यूज एंकर को नहीं पता था मॉर्निंग वॉक पर मौत कर रही है इंतजार

मुंबई, मिड-डे। इन दिनों बारिश का कहर हर तरफ देखने को मिल रहा है। इसी बीच मुंबई से एक ऐसी वीडियो सामने आ रही है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बारिश के मौसम में अक्सर ही पेड़ों के गिरने की खबरें आती रहती हैं और इस वीडियो में भी एक पेड़ ही गिरा है।

दरअसल, मुंबई में एक महिला के ऊपर नारियल का पेड़ गिर गया है, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है।

सीसीटीवी में कैद हुआ वीडियो

shocking CCTV Yoga teacher Kanchan Nath injured after a coconut tree collapsed on her she is in ICU & critical @sakshijoshi85 @SyyedSuhail pic.twitter.com/yiuZRS21DZ

— Deepak Dubey *DD* (@Deepak_News24) July 22, 2017

यह घटना मुंबई के चेंबूर की है। महिला गुरुवार को सुबह-सुबह टहलने निकली थी, लेकिन रास्ते में अचानक ही एक नारियल का पेड़ सीधे उनके सिर पर आ गिरा, जिससे उनकी मौत हो गई। यह पूरी घटना वहीं पास की एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। इस महिला का नाम कंचन नाथ है, जो दूरदर्शन चैनल की एक पूर्व एंकर थीं।

नहीं बच सकी जान

महिला के ऊपर पेड़ गिरते ही आस-पास खड़े लोग तुरंत उनकी मदद के लिए भागे और जल्दी से पेड़ हटाकर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां पर कंचन को आईसीयू में भर्ती किया गया। डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बावजूद अधिक चोट लगने की वजह से उन्हें बचाने में कामयाबी हासिल नहीं हो सकी।

बीएमसी की लापरवाही से गई महिला की जान

इस मौत के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है और लोग इस मौत के लिए बीएमसी को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि बीएमसी की लापरवाही की वजह से महिला की मौत हुई है। 17 फरवरी को इसी पेड़ को काटने के लिए एक एप्लिकेशन दी गई थी और 1380 रुपए की फीस भी जमा करवाई गई थी।

हालांकि, बीएमसी ने जांच के बाद कहा था कि यह पेड़ सही हालत में है इसलिए इसे काटने की जरूरत नहीं है। अब लोगों ने बीएमसी के खिलाफ जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें:'व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी से होगा निजता का हनन'

chat bot
आपका साथी