पूर्व केंद्रीय मंत्री ब्रहमदत्त का निधन

देहरादून। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ब्रहमदत्त का रविवार को निधन हो गया। वह

By Kamal VermaEdited By: Publish:Sun, 05 Oct 2014 02:07 PM (IST) Updated:Sun, 05 Oct 2014 02:16 PM (IST)
पूर्व केंद्रीय मंत्री ब्रहमदत्त का निधन

देहरादून। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ब्रहमदत्त का रविवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। श्री ब्रह्मदत्त पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें उपचार के लिए नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना से विकासनगर के साथ ही पूरे देहरादून क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पार्थिव शरीर को नोएडा से विकासनगर स्थित निवास पर लाया जा रहा है।

पंचायत की राजनीति से संसद तक का सफर तय करने वाले ब्रह्मदत्त इस क्षेत्र के ऐसे राजनेता रहे, जिनको गांधी परिवार का काफी करीबी माना जाता था। 1947 में विकासनगर में एनफील्ड ग्राम पंचायत से ग्राम प्रधान का चुनाव जीतकर उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। इसके बाद पंचायत और निकायों की राजनीति में लगातार सक्रिय रहे। 1974 में वह यूपी विधान परिषद के सदस्यं बने और 1974 से 1980 तक विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष रहे।

1980 से 1984 तक वह राज्य में योजना, ऊर्जा व वित्त मंत्री भी रहे। बाद में वह लोकसभा के लिए चुने गए और 1986 से 1989 तक केंद्र में वित्त, पेट्रोलियम, तेल एवं प्राकृतिक गैस समेत अन्य मत्रालयों के मंत्री रहे। उत्ततराखंड आंदोलन में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही। वह एक अच्छे लेखक के साथ ही ट्रेवलर भी थे। उनकी दो पुस्तिकें भी प्रकाशित हुई। यही नहीं, उन्हों ने एक दर्जन से अधिक देशों की यात्राएं भी कीं।

पढ़ें: शरीर के आंतरिक हिस्सों में चोट बनी मुंडे की मौत की वजह

सड़क हादसे में केबिनेट मंत्री गोपीनाथ मुंडे की मौत

chat bot
आपका साथी