Top News: BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल गांधी बोले- मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा; पढ़ें प्रमुख खबरें

लोकसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित किया। वहीं कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी। फोटो- जागरण।

By Sonu GuptaEdited By: Publish:Sat, 25 Mar 2023 04:20 PM (IST) Updated:Sat, 25 Mar 2023 04:20 PM (IST)
Top News: BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल गांधी बोले- मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा; पढ़ें प्रमुख खबरें
BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल गांधी बोले- मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश और दुनिया में शनिवार को कई ऐसी घटनाएं घटी, जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए, आज दिन-भर की पांच बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं।

लोकसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं कि देश में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पटना में प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। रविशंकर प्रसाद ने इस दौरान कहा कि राहुल गांधी ने पिछड़े समाज का अपमान किया था। आलोचना करने का अधिकार है, बेइज्जत करने का अधिकार नहीं है।

इधर, कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी। इस सूची में पूर्व सीएम सिद्धारमैया और राज्य पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार के नाम मौजूद हैं।

अब तक की प्रमुख खबरों पर एक नजर

1. मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा- राहुल गांधी

लोकसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार दोपहर 1 बजे पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं कि देश में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। इसके उदाहरण हम आए दिन देख रहे हैं। मैंने संसद में पीएम मोदी और अदाणी के रिश्तों को लेकर सवाल पूछा, लेकिन मुझे बोलने नहीं दिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

2. राहुल गांधी ने पिछड़े समाज का किया अपमान- भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पटना में प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और उनके आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पिछड़े समाज का अपमान किया था। आलोचना करने का अधिकार है, बेइज्जत करने का अधिकार नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर

3. पीएम मोदी ने देवागेरे में किया रोड शो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर्नाटक दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने श्री मधुसूदन साईं चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु में नई मेट्रो लाइन का भी उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु के देवागेरे में रोड शो किया। यहां पढ़ें पूरी खबर

4. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 124 उम्मीदवारों की पहली सूची

कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी। इस सूची में पूर्व सीएम सिद्धारमैया और राज्य पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार के नाम मौजूद हैं। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया वरुणा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, डी के शिवकुमार कनकपुरा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

5. पेंसिल्वेनिया की चॉकलेट फैक्ट्री में घातक विस्फोट

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में भीषण हादसा हो गया। पेंसिल्वेनिया की एक चॉकलेट फैक्ट्री में शुक्रवार शाम घातक विस्फोट हुआ। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं, वहीं 9 लोग लापता भी हो गए हैं। चॉकलेट फैक्ट्री में यह विस्फोट शुक्रवार की शाम 4:57 बजे हुआ था। इस विस्फोट से एक इमारत नष्ट हो गई है, तो वहीं एक पड़ोसी इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

chat bot
आपका साथी