चुनाव आयोग का भाजपा नेता इमरती देवी को नोटिस, जानें क्या है मामला

चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए भाजपा नेता इमरती देवी को नोटिस जारी किया है। ईसीआई ने उन्हें 48 घंटे में नोटिस का जवाब देने के लिए कहा है। मध्य प्रदेश में उपचुनाव हैं।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 05:18 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 06:07 PM (IST)
चुनाव आयोग का भाजपा नेता इमरती देवी को नोटिस, जानें क्या है मामला
चुनाव आयोग का भाजपा नेता इमरती देवी को नोटिस।

नई दिल्ली, एएनआइ। भारतीय चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए भाजपा नेता इमरती देवी को नोटिस जारी किया है। ईसीआई ने उन्हें 48 घंटे में नोटिस का जवाब देने के लिए कहा है। ज्ञात हो, मध्य प्रदेश में उपचुनाव हैं। इमरती देवी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री हैं। उनको चुनाव आयोग की तरफ से राजनीतिक प्रतिद्वंदी को पागल कहने और उनके परिवार की महिला सदस्यों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

बता दें कि इससे पहले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को इमरती देवी पर गलत टिप्पणी करने पर चुनाव आयोग का नोटिस मिला था। संज्ञान लेते हुए आयोग ने उन्हें आचार संहिता की अवधि के दौरान ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करने की सोमवार को सलाह दी थी। कमलनाथ ने कैबिनेट मंत्री इमरती देवी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इमरती देवी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान की सरकार में उनको कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। कमलनाथ ने इमरती देवी के बारे में जनसभा में कहा कि आप तो उसे मुझसे ज्यादा पहचानते हैं, आपको मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था, यह क्या 'आइटम' है।

chat bot
आपका साथी