तकनीकी दिक्कतों के चलते दुबई जा रहा विमान मुंबई लौटा

दुबई जा रहे एयर एक्सप्रेस के एक विमान की रविवार को आपात लैंडिंग कराई गई।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 06 Jan 2019 11:21 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jan 2019 11:21 PM (IST)
तकनीकी दिक्कतों के चलते दुबई जा रहा विमान मुंबई लौटा
तकनीकी दिक्कतों के चलते दुबई जा रहा विमान मुंबई लौटा
 मुंबई, प्रेट्र। तकनीकी दिक्कतों के दुबई जा रहे एयर एक्सप्रेस के एक विमान की रविवार को आपात लैंडिंग कराई गई। एयर इंडिया के मुताबिक खामी दूर करने के बाद विमान को रात आठ बजे गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

दरअसल, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या एआइ-247 दोपहर दो बजे दुबई के लिए रवाना हुई थी। बोइंग 737 वाले इस विमान में 177 यात्री और छह क्रू सदस्य सवार थे। उड़ान के कुछ देर बाद ही पायलट को खामी का पता चला तो उसने विमान को मुंबई वापस ले जाने का आग्रह किया।

तीन बजे के आसपास विमान सुरक्षित तरीके से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लौट आया। यहां पर तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के बाद उसी विमान से सभी यात्रियों को पांच घंटे बाद रात आठ बजे दुबई के लिए रवाना कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी