Video: एम्बुलेंस के ना होने की वजह से गर्भवती महिला को कपड़े की पालना में ले जाया जा रहा अस्पताल

अस्पताल ले जाते समय महिला ने रास्ते में ही एक लड़के को जन्म दे दिया।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Wed, 04 Dec 2019 03:32 PM (IST) Updated:Wed, 04 Dec 2019 03:32 PM (IST)
Video: एम्बुलेंस के ना होने की वजह से गर्भवती महिला को कपड़े की पालना में ले जाया जा रहा अस्पताल
Video: एम्बुलेंस के ना होने की वजह से गर्भवती महिला को कपड़े की पालना में ले जाया जा रहा अस्पताल

इरोड, एएनआइ। यहां बर्गुर में उचित सड़कों की कमी के कारण एक ज़रूरतमंद महिला को एम्बुलेंस नसीब नहीं हो सकी। यहां सड़के इतनी खराब हालत में है कि वहां एम्बुलेंस नहीं जा सकी, जिस कारण एक गर्भवती महिला को 6 किलोमीटर तक कपड़े के पालने में अस्पताल की ओर ले जाया गया। ग्रामीणों के साथ महिला के पति ने एंबुलेंस तक पहुंचने के लिए पैदल ही दौड़ लगाई। जहां, अस्पताल ले जाते समय महिला ने रास्ते में ही एक लड़के को जन्म दे दिया। बताया जा रहा है कि अब मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। बता दें कि यह वीडियो कल यानी मंगलवार की है।

#WATCH Pregnant woman carried in a cloth cradle for 6 kms as ambulance couldn't reach due to lack of proper roads in Burgur, Erode. Woman's husband with villagers trekked to reach ambulance. She delivered a boy, yesterday, on way to hospital, mother & child are fine. #TamilNadu pic.twitter.com/AmIJ0MKG1R — ANI (@ANI) December 4, 2019

chat bot
आपका साथी