मुंडे की पसंद का बना महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

मुंबई [ओमप्रकाश तिवारी]। भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई का नया अध्यक्ष नागपुर के विधायक देवेंद्रफडणवीस को बनाया गया है। तेजतर्रार फडणवीस वैसे तो पार्टी की आंतरिक गुटबाजी से अलग माने जाते हैं, लेकिन उनका चयन वरिष्ठ नेता गोपीनाथ मुंडे की जीत मानी जा रही है।

By Edited By: Publish:Thu, 11 Apr 2013 09:52 PM (IST) Updated:Thu, 11 Apr 2013 09:54 PM (IST)
मुंडे की पसंद का बना महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

मुंबई [ओमप्रकाश तिवारी]। भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई का नया अध्यक्ष नागपुर के विधायक देवेंद्रफडणवीस को बनाया गया है। तेजतर्रार फडणवीस वैसे तो पार्टी की आंतरिक गुटबाजी से अलग माने जाते हैं, लेकिन उनका चयन वरिष्ठ नेता गोपीनाथ मुंडे की जीत मानी जा रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की नई टीम घोषित होने के बाद से ही महाराष्ट्र अध्यक्ष के नाम पर खींचतान शुरू हो गई थी। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी अब तक अध्यक्ष रहे सुधीर मुनगंटीवार को ही पुन: अध्यक्ष बनवाने के पक्ष में थे। लेकिन गोपीनाथ मुंडे उनके नाम का विरोध कर रहे थे। इसलिए देवेंद्र फडणवीस के अध्यक्ष पद पर चयन को मुंडे की जीत माना जा रहा है। देवेंद्रविधानसभा में अच्छे वक्ता माने जाते हैं। पिछले कुछ वर्षो में उनके सवालों से सत्ता पक्ष को कई बार असहज स्थिति का सामना करना पड़ा है। उपमुख्यमंद्दी अजीत पवार के सिंचाई घोटाले को उजागर करने में देवेंद्र की बड़ी भूमिका रही है। जबकि पवार परिवार से गडकरी के संबंध मधुर बताए जाते हैं। अजीत पवार के प्रति नरम रुख अख्तियार करने का आरोप भी गडकरी पर लगता रहा है। संभवत: इसीलिए गडकरी देवेंद्र को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नहीं देखना चाहते थे।

दूसरी ओर देवेंद्र का प्रदेश अध्यक्ष बनना मुंडे के लिए अनुकूल माना जा सकता है। मुंडे को आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के नेतृत्व का जिम्मा सौंपा गया है। मुंडे अपनी इस जिम्मेदारी के प्रति सक्रियभी नजर आ रहे हैं। सूखाग्रस्त क्षेद्दों में उनके दौरे बढ़ गए हैं। देवेंद्र के अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें अपने अभियान में संगठन का भी भरपूर सहयोग मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा एवं विधान परिषद, दोनों सदनों में इस समय भाजपा राज्य की अपनी वरिष्ठ सहयोगी शिवसेना पर बढ़त बनाए हुए है। मुंडे इस बढ़त को अगले विधानसभा चुनाव में भी कायम रखना चाहते हैं। ताकि शिवसेना-भाजपा गठबंधन सरकार बनने की स्थिति में मुख्यमंद्दी पद पर उनका दावा मजबूत हो सके।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी