ट्रक ने हेड कांस्टेबल को कुचलकर मार डाला

राजधानी में तेज रफ्तार वाहनों का कहर जारी है। कालकाजी बस डिपो के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी।

By Sudhir JhaEdited By: Publish:Mon, 24 Nov 2014 09:25 AM (IST) Updated:Mon, 24 Nov 2014 09:54 AM (IST)
ट्रक ने हेड कांस्टेबल को कुचलकर मार डाला

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी में तेज रफ्तार वाहनों का कहर जारी है। कालकाजी बस डिपो के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हेड कांस्टेबल को एम्स में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ओखला चौकी पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि हेड कांस्टेबल की पहचान अशोक (45) के रूप में हुई है। वह पत्नी और तीन बेटों के साथ विकासपुरी, पुलिस क्वार्टर में रहते थे और बदरपुर थाने में तैनात थे। शुक्रवार रात करीब दस बजे वह दफ्तर से बाइक से घर लौट रहे थे। कालकाजी बस डिपो के पास लाल बत्ती पर तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हेड कांस्टेबल का शरीर ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गया और वह काफी दूर तक घिसटते चले गए।

राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और ट्रक चालक को रुकवाया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने अशोक को अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया।

अपने ही विभाग से खफा हैं पुलिसकर्मी

अशोक का एक बेटा दिल्ली पुलिस में है जबकि दो अन्य बेटे पढ़ाई कर रहे हैं। हादसे के बाद पुलिसकर्मियों में निराशा का माहौल है। पुलिसकर्मी विभाग के रवैये से दुखी हैं। उनका कहना है कि थानों में डयूटी लगाते समय इस बात का ध्यान नहीं रखा जाता है कि पुलिसकर्मी का घर कहां है। एक पुलिसकर्मी ने बताया कि अशोक की ड्यूटी बदरपुर में थी लेकिन वह रहते विकासपुरी में थे। घर एवं थाने की बीच की दूरी ज्यादा होने के कारण रात के समय अक्सर हादसों का डर रहता है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले आश्रम चौक पर हुए सड़क हादसे में पुलिसकर्मी सतेंद्र की मौत हो गई थी।

सतेंद्र की ड्यूटी ओखला थाने में थी जबकि वह मयूर विहार में रहते थे। पुलिसकर्मियों का कहना है कि थाने में तैनाती के समय यह ध्यान रखा जाना चाहिए कि घर से थाने की दूरी कम हो।थाने के बाहर खड़े इसी ट्रक ने कालकाजी बस डिपो के सामने बाइक सवार पुलिसकर्मी को मारी थी टक्कर।

पढ़ेंः सपा नेता की गोली मारकर हत्या

chat bot
आपका साथी