राहुल जासूसी कांड पर दिल्ली पुलिस का खंडन जारी

कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जासूसी पर दिल्ली पुलिस का रवैया जो पहले था वो अब भी बरकरार है। दिल्ली पुलिस के प्रमुख बीएस बस्सी ने आज कहा कि हो सकता है पुलिस को सबकुछ न पता हो। दिल्ली पुलिस एक बड़ा संगठन है।

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Mon, 16 Mar 2015 04:10 PM (IST) Updated:Mon, 16 Mar 2015 05:21 PM (IST)
राहुल जासूसी कांड पर दिल्ली पुलिस का खंडन जारी

नई दिल्ली। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जासूसी पर दिल्ली पुलिस का रवैया जो पहले था वो अब भी बरकरार है। दिल्ली पुलिस के प्रमुख बीएस बस्सी ने आज कहा कि हो सकता है पुलिस को सबकुछ न पता हो। दिल्ली पुलिस एक बड़ा संगठन है।

रूटीन क्राइम को संभालना ही एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। ऐसे में अगर दिल्ली पुलिस प्रमुख तक इस घटना की जानकारी पहुंचने में देरी हुई तो इसमें कोई चौंकने वाली बात नहीं है। सब अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस के पूर्व प्रमुखों के संदेह को भी बीएस बस्सी ने वजन नहीं दिया।

बीएस बस्सी संसद के बाहर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। बातचीत में उन्होंने कहा कि मध्य दिल्ली में रह रहे सांसदों की सुरक्षा के लिए सर्वे एक पुरानी प्रक्रिया है, जो कि वर्ष 1999 में आखिरी बार रिवाइज हुई थी।

उन्होंने कहा कि इसके तहत ही दिल्ली पुलिस के दो कर्मी रामेश्वर दयाल और शमशेर सिंह राहुल गांधी के निवास पर हाल ही में गए थे और उनके हुलिया और उनकी आंखों के रंग की जानकारी ली थी।

बता दें कि बीते शनिवार को कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि नरेंद्र मोदी सरकार दिल्ली पुलिस से राहुल गांधी की राजनीतिक जासूसी कर रही है। दिल्ली पुलिस कांग्रेस के इन आरोपों का शुरू से ही खंडन करते आ रही है।

chat bot
आपका साथी