गुजरात में कर्ज न लौटाने पर किसान को जिंदा जलाया, अस्पताल में मौत

कर्ज न चुकाने के चलते जिंदा जलाए गए किसान की शनिवार को पांच दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई। इस किसान को कर्ज न चुकाने पर साहूकार के कारिंदों ने जिंदा जला दिया था। शर्मशार करने वाली यह घटना गुजरात के मेहसाणा जिले के गांव धानपुरा में 21 मार्च

By Kamal VermaEdited By: Publish:Sat, 26 Mar 2016 11:34 PM (IST) Updated:Sun, 27 Mar 2016 08:10 AM (IST)
गुजरात में कर्ज न लौटाने पर किसान को जिंदा जलाया, अस्पताल में मौत

अहमदाबाद। कर्ज न चुकाने के चलते जिंदा जलाए गए किसान की शनिवार को पांच दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई। इस किसान को कर्ज न चुकाने पर साहूकार के कारिंदों ने जिंदा जला दिया था। शर्मशार करने वाली यह घटना गुजरात के मेहसाणा जिले के गांव धानपुरा में 21 मार्च को घटित हुई। पुलिस के अनुसार धानपुरा गांव के रहने वाले दयाभाई रावल को केरोसिन छिड़क कर उन्हीं के घर में जला दिया गया था। इसके बाद पटेल को नाजुक स्थिति में अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

55 वर्षीय दयाभाई रावल ने गांव के ही साहूकार भरत सिंह राठौर से एक लाख रुपये का कर्ज लिया था। उन्होंने 50 हजार रुपये वापस भी कर दिए थे। लेकिन वह राठौर को बाकी के 50 हजार रुपये और ब्याज नहीं लौटा पाए थे। पुलिस की दर्ज एफआइआर के मुताबिक जब रावल ने बताया कि वह रकम केवल साहूकार (भारत सिंह राठौर) को लौटाएंगे तो हरजीत सिंह राठौर और अन्य ने उन पर केरोसीन छिड़क डालकर उन्हें आग लगा दी।

छेड़खानी का विरोध करने पर लड़की को सरेआम पीटा, जगह-जगह सिगरेट से दागा

सब इंस्पेक्टर एसजे देसाई ने बताया कि रावल को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां वह पांच दिन तक जीवन के लिए संघर्ष करते रहे। लेकिन शनिवार को उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों पर पहले हत्या के प्रयास की धाराएं लगीं थी जिन्हें बदलकर अब हत्या की धारा 302 कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच जारी है। हरजीत सिंह और उसके अन्य अज्ञात साथियों की तलाश जारी है।

पढ़ें: भतीजे ने चाचा पर उड़ेला केरोसिन, लगाई आग, पढ़ें खबर

chat bot
आपका साथी