ओडिशा : कटक में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते 8 जुलाई तक शटडाउन लागू

कटक नगर निगम (Cuttak Muncipal Corporation- CMC) ने आदेश दिया है कि शहर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते 08 जुलाई मध्यरात्रि तक शटडडाउन लागू रहेगा।

By Neel RajputEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 09:30 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 09:30 AM (IST)
ओडिशा : कटक में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते 8 जुलाई तक शटडाउन लागू
ओडिशा : कटक में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते 8 जुलाई तक शटडाउन लागू

कटक, एएनआइ। ओडिशा के कटक शहर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए 8 जुलाई तक के लिए शटडाउन लागू कर दिया गया है। कटक नगर निगम (Cuttak Muncipal Corporation- CMC) ने आदेश दिया है कि शहर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते 08 जुलाई मध्यरात्रि तक शटडडाउन लागू रहेगा।

इसके अलावा, ओडिशा उच्च न्यायालय और उसके कार्यालय 8 जुलाई तक बंद रहेंगे क्योंकि नागरिक निकाय ने अपने पूरे अधिकार क्षेत्र को बंद करने का आदेश दिया है।

6 जुलाई के लिए अधिसूचित बेंचें 9 जुलाई को कार्य करेंगी और 6 जुलाई की सूची में सूचीबद्ध मामलों को उठाएंगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ओडिशा में COVID-19 मामलों की संख्या 8,106 तक पहुंच गई है। कुल मामलों में से, 2,372 सक्रिय हैं और 5,705 मरीज ठीक हो गए हैं वहीं 29 लोगों की मृत्यु कोरोना के कारण हो चुकी है।

देश में 6.73 लाख के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े 6 लाख के भी पार पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में 24 हजार से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इतने ही समय में 14 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं। कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए जांच का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। अब तक 97.89 लाख से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 24,850 नए मामले दर्ज किए गए हैं और इस दौरान 613 लोगों की मौत भी हो चुकी है। देश में कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 6 लाख 73 हजार 165 पहुंच गया है। वहीं अब तक 4 लाख 09 हजार 083 मरीज पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं और 2 लाख 44 हजार 814 सक्रिय मामले हैं। इस घातक महामारी के चलते 19,268 लोगों की जान जा चुकी है।

chat bot
आपका साथी