ये कैसी रैली? जिसके लिए काट दी किसान की खड़ी फसल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाधी राजनीति में पैठ बनाने के लिए लंबे अर्से से जद्दोजहद कर रहे हैं। इस प्रयास में वह सबसे ज्यादा किसानों के मुद्दे पर बोल रहे हैं। लेकिन कर्नाटक में शनिवार को होने वाली उनकी एक रैली के लिए किसान की खड़ी फसल को ही काटकर मैदान

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Publish:Thu, 08 Oct 2015 08:14 AM (IST) Updated:Thu, 08 Oct 2015 11:55 AM (IST)
ये कैसी रैली? जिसके लिए काट दी किसान की खड़ी फसल

बेंगलुरु। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाधी राजनीति में पैठ बनाने के लिए लंबे अर्से से जद्दोजहद कर रहे हैं। इस प्रयास में वह सबसे ज्यादा किसानों के मुद्दे पर बोल रहे हैं। लेकिन कर्नाटक में शनिवार को होने वाली उनकी एक रैली के लिए किसान की खड़ी फसल को ही काटकर मैदान बनाया जा रहा है। यह करीब तीन फुटबाल के मैदान के बराबर बताया जा रहा है।

कांग्रेस शासित कर्नाटक दौरे पर जा रहे राहुल गांधी की रैली के लिए यह तैयारी रानीबेन्नूर के एक गांव में की गई है। बताया जा रहा है कि एक किसान के चार एकड़ के खेत में मक्के की फसल पक रही थी, जिसे समय से 15 दिन पहले ही काट दिया गया।

इस घटना पर तमाम लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। राहुल गाधी को यहा किसानों के ऐसे परिवारो से मुलाकात करनी है, जो फसल बर्बाद होने के चलते आत्महत्या कर चुके हैं। हालांकि राहुल के कार्यालय ने ऐसे किसी भी आरोप को खारिज किया है।

रामचंद्र गुहा ने जाहिर किया था गुस्सा

इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने इस मामले में गुस्सा जाहिर करने वाला एक ट्वीट किया था। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के एक गरीब किसान को अपनी बेशकीमती फसल का नुकसान उठाना पड़ा क्योंकि राहुल गाधी की रैली के लिए एक स्टेज बनाया जाना था, जहा वह आएंगे और चले जाएंगे।

यह भी पढ़ें- राहुल- नीतीश को गाय और बकरे के मांस में अंतर नहीं पता- शाह

यह भी पढ़ें- मोदी राज में महंगाई बेहाल, दाल महंगी और टमाटर लाल

chat bot
आपका साथी