Coronavirus Updates: देश में कोरोना के मामलों में आई गिरावट, बीते 24 घंटे में मिले 9923 मरीज; 17 की मौत

Coronavirus Updates देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में गिरावट देखी गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 9923 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 7 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं 17 लोंगों की मौत हो गई।

By Achyut KumarEdited By: Publish:Tue, 21 Jun 2022 09:29 AM (IST) Updated:Tue, 21 Jun 2022 09:46 AM (IST)
Coronavirus Updates: देश में कोरोना के मामलों में आई गिरावट, बीते 24 घंटे में मिले 9923 मरीज; 17 की मौत
देश में बीते 24 घंटे में मिले कोरोना के 9923 मामले (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। देश में कोरोना के मामलों में बीते 24 घंटे में गिरावट देखी गई। पिछले 24 घंटे में कोरोना के कुल 9,923 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 17 लोगों की मौत हो गई जबकि 7, 293 लोग ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर अब 79,313 हो गई है। अब तक 5,24,890 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, 4,27,15,193 लोग ठीक हो चुके हैं। कुल 1,96,32,43,003 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।

#COVID19 | India reports 9,923 fresh cases, 7,293 recoveries and 17 deaths in the last 24 hours.

Active cases 79,313

Daily positivity rate 2.55% pic.twitter.com/AcHIh3KVY1

— ANI (@ANI) June 21, 2022

रिकवरी रेट 98 प्रतिशत के पार

मौजूदा समय में रिकवरी रेट 98.61 प्रतिशत है। डेली पाजिटिविटी रेट 2.55 प्रतिशत, जबकि वीकली पाजीटिविटी रेट 2.67 प्रतिशत है। देश में अब तक 85.85 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं, जिनमें 3, 88, 641 टेस्ट बीते 24 घंटों में किए गए।

सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में

बीते 24 घंटे में कोरोना से 17 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। मृतकों में दिल्ली के छह, केरल के पांच और महाराष्ट्र के दो व्यक्ति शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। देश में अब तक 5,24,890 मौतों में से सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है, जहां 1,47,888 लोगों को कोरोना से अपनी जान गंवानी पड़ी। केरल में 69,889, कर्नाटक में 40,113, तमिलनाडु में 38,026, दिल्ली में 26,238, उत्तर प्रदेश में 23,527

और पश्चिम बंगाल में 21,209  लोगों को कोरोना संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी।

सोमवार को मिले 12 हजार से अधिक मामले

सोमवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,781 नए मामले सामने आए थे। इस दौरान 18 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 8,537 लोग कोरोना से ठीक भी हुए थे। इससे पहले रविवार को कोरोना के 12,899 मामले सामने आए थे।

chat bot
आपका साथी