Coronavirus Updates: कोविड-19 मामलों में गिरावट बरकरार, 24 घंटे में 1,761 कोरोना के मामले दर्ज, 127 की मौत

Coronavirus Updates in India स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोरोना को लेकर रिपोर्ट जारी की है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 1761 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान कोविड-19 से 127 लोगों की मौत भी हुई है।

By Ashisha RajputEdited By: Publish:Sun, 20 Mar 2022 09:19 AM (IST) Updated:Sun, 20 Mar 2022 09:19 AM (IST)
Coronavirus Updates: कोविड-19 मामलों में गिरावट बरकरार, 24 घंटे में 1,761 कोरोना के मामले दर्ज, 127 की मौत
Coronavirus Updates: देश में कोरोना के 1,761 नए मामले आए

नई दिल्ली, एएनआइ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की भारत में तीसरी लहर धीरे-धीरे कम हो रही है। देश में दिन-ब-दिन कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना संक्रमण को लेकर रविवार को ताजा अपडेट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के1,761 नए मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 127 लोगों की मौत भी हुई है। देश का वर्तमान में रिकवरी रेट 98.73 फीसद यानी कि 4,24,65,122 है।

एक्टिव केस 0.06 फीसद हुए

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना से 1,761 मरीज ठीक हुए हैं। देश में अब एक्टिव केस घटकर 26,240 हो गए हैं। इन कुल सक्मारिय मामलों का दर 0.06 फीसद है। वहीं, मृतकों की संख्या बढ़कर अब 5,16,479 हो गई है। देश का दैनिक सकारात्मक दर 0.56 फीसद है, जबकि साप्ताहिक सकारात्मक दर 0.41 फीसद है।

इतने लोगों को लगा कोविड-19 टीका

देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान भी जारी है। देश में 181 (1,81,21,11,675) करोड़ से ज्यादा कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। देश में कोरोना की पहली खुराक लगभग 97 करोड़ लोगों को लग चुकी है। वहीं, 81.71 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। कोविन की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार दो करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज लग चुका है।

chat bot
आपका साथी