विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Covid-19: कोरोना के खिलाफ इस राज्य ने लिया एक्शन, सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना हुआ जरूरी

By AgencyEdited By: Manish Negi
Published: Fri, 07 Apr 2023 02:17 PM (IST)Updated: Fri, 07 Apr 2023 02:27 PM (IST)

Coronavirus News देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 6 हजार से ज्यादा ...और पढ़ें

Covid-19: कोरोना के खिलाफ इस राज्य ने लिया एक्शन
Covid-19: कोरोना के खिलाफ इस राज्य ने लिया एक्शन

पुडुचेरी, एजेंसी। देश में कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के चलते केंद्र सरकार एक्टिव मोड में है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ आज समीक्षा बैठक की। वहीं, पुडुचेरी सरकार एक्शन ने भी बड़ा एक्शन लिया है।

पुडुचेरी में मास्क लगाना अब जरूरी

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में अब सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से आदेश लागू कर दिया है। जिला कलेक्टर ई वल्लवन ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान में कोरोनो वायरस के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। प्रशासन ने एहतियाती उपायों को तत्काल प्रभाव से लागू किया है।

इन जगहों पर पहनना होगा मास्क

ई वल्लवन ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर, बीच रोड, पार्कों और थिएटरों में मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा अस्पताल, होटल, बार, रेस्टोरेंट, शराब की दुकान, आतिथ्य एवं मनोरंजन क्षेत्र, सरकारी कार्यालय एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा।

Covid-19 के 6,050 नए मामले

बता दें कि देश में कोरोना वायरस के बीते 24 घंटे में 6 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले, बीते साल 16 सितंबर को कोरोना के कुल 6,298 केस मिले थे। वहीं, कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 28,303 हो गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।