Coronavirus in Assam: संक्रमितों की संख्या 4000 के पार, 218 नए मामलों की पुष्टि

असम में कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित मरीजों की संख्या 4118 हो गई है। रविवार को कोरोना के 218 मामले सामने आए। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिंमत बिस्वा सरमा ने इसकी जानकारी दी।

By TaniskEdited By: Publish:Mon, 15 Jun 2020 06:52 AM (IST) Updated:Mon, 15 Jun 2020 06:52 AM (IST)
Coronavirus in Assam: संक्रमितों की संख्या 4000 के पार, 218 नए मामलों की पुष्टि
Coronavirus in Assam: संक्रमितों की संख्या 4000 के पार, 218 नए मामलों की पुष्टि

गुवाहाटी, पीटीआइ। असम में कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित मरीजों की संख्या 4,118 हो गई है। रविवार को कोरोना के 218 मामले सामने आए। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिंमत बिस्वा सरमा ने इसकी जानकारी दी। वर्तमान में, राज्य में 2,147 सक्रिय मामले हैं। सरमा ने आगे कहा कि इस दौरान 155 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अभी तक आठ मरीजों की मौत हो गई है और 1,960 लोग ठीक हो गए हैं। 

सरमा ने रविवार देर रात जानकारी दी कि कोरोना के 69 नए मामले सामने आए हैं।  नागांव में 16, धुबरी में  15,  कामरूप में 12,  जोरहाट में 10 ,  धेमाजी में 6, उदलगुरी 4 , कामरूप (आर) और बारपेटा में 3-3 मामले सामने आए। इससे पहले दिन के दौरान, सरमा ने कहा कि 149 और लोग संक्रमित पाए गए हैं। इन में से कामरूप में 54, नागांव में 46, दारंग में 13, बारपेटा और गोलाघाट में 10, करीमगंज में तीन, लखीमपुर, धेमाजी, जोरहाट, बक्सा और चिरांग में दो-दो और कछार, कार्बी एंगलोंग और बोंगईगांव जिले में  एक-एक मामले सामने आए हैं।

राज्य का स्वास्थ्य विभाग गुवाहाटी में 50,000 रैंडम टेस्ट करेगा 

समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार सरमा ने शनिवार को कहा कि मामलों में बढ़ोतरी के बाद राज्य का स्वास्थ्य विभाग गुवाहाटी में 50,000 रैंडम टेस्ट करेगा और राज्य सरकार नए मामलों की एक बड़ी संख्या का पता लगने पर लॉकडाउन लगाने पर विचार कर सकती है। राज्य के बाहर से आने वाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग के लिए, सरकार ने कुछ अपवादों को छोड़कर सभी के लिए एक अनिवार्य तौर पर इंस्टीट्यूशनल क्वारंटगइन नीति लागू की है।

देश में कोरोना के अब तक कुल 3,20,922  मामले सामने आए

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना के अब तक कुल 3,20,922  मामले सामने आ गए हैं। इसमें से 1,49,348 एक्टिव केस हैं। 1,62,379 मरीज संक्रमण से उबर गए हैं और 9195 लोगों की मौत हो गई है।

 
chat bot
आपका साथी