Coronavirus: आज रात ईरान से भारत लाए जाएंगे 300 भारतीय, वायरस से संक्रमित होने की आशंका

ईरान में 300 भारतीय जिन्हें कोरोना वायरस होने के अंदेशा हैं। उन सभी को आज रात भारत लाया जाएगा।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Fri, 06 Mar 2020 02:10 PM (IST) Updated:Fri, 06 Mar 2020 02:10 PM (IST)
Coronavirus: आज रात ईरान से भारत लाए जाएंगे 300 भारतीय, वायरस से संक्रमित होने की आशंका
Coronavirus: आज रात ईरान से भारत लाए जाएंगे 300 भारतीय, वायरस से संक्रमित होने की आशंका

नई दिल्ली, पीटीआइ। ईरान से करीब 300 भारतीय नागरिक जिन्हें कोरोना वायरस का संदिग्घ मरीज बताया जा रहा हैं, आज रात भारत लाया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक फ्लाइट का संचालन उ ईरान की महन एयर द्वारा किया जाएगा। वहीं भारत से वापस जाते वक्त यहीं फ्लाइट ईरानियों को ले जाएगी। उन्होंने कहा कि उम्मीद की जा रही है कि आज रात तक 300 भारतीयों को वापस लाया जाएगा। इन सभी को कोरोना वायरस होने के संदेह है। 

ईरान उन देशों में से एक है जो कोरोना वायरस के प्रकोप से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इन सभी यात्रियों और पीड़ित लोगों की स्क्रीनिंग करने के लिए हम सब पूरी तरह से तैयार हैं।

वहीं दूसरी तरफ अमृतसर में ईरान से आए 13 सदस्यीय समूह को होटल में ही रहने का आदेश दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि जब तक उनकी मेडिकल जांच नहीं हो जाती है तब तक इन सभी के होटल से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है। 

गौरतलब है कि अब विश्व के करीब 80 देशों में कोरोना वायरस अपने पैर पसार चुका है। वर्ल्ड बैंक इसकी चपेट में आए देशों की मदद करने के लिए आगे आया है। साथ ही वर्ल्‍ड बैंक ने जरूरतमंद देशों के लिए 12 अरब अमेरिकी डॉलर की आर्थिक मदद का एलान किया है। जिसका कुछ हिस्सा गरीब देशों को दिया जाएगा। इस फंड का उपयोग मेडिकल उपकरण या हेल्थ सर्विस में किया जाएगा। बता दें कि भारत में भी कोरोनावायरस के 31 मामले अब तक सामने आ चुके हैं। वहीं चीन में वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 3000 के पार पहुंच गया है। 

क्या है कोरोना वायरस के लक्षण 

इसके लक्षण शुरुआत में सामान्य फ्लू की तरह ही होते हैं

इसमें नाक बहना, सांस लेने में तकलीफ, गले में खराश और बुखार जैसे परेशानी होने लगती है। 

इस वायरस में आपको लगातार खांसी आती रहती है।

इसके गंभीर होने पर निमोनिया और गुर्दे से जुड़ी बीमारियां होने लगती हैं।

chat bot
आपका साथी