सरकार के खिलाफ 6 मई को 'प्रजातंत्र बचाओ' मार्च निकालेगी कांग्रेस

भाजपा सरकार के खिलाफ 6 मई को कांग्रेस पार्टी दिल्ली के जंतर मंतर से संसद तक प्रजातंत्र बचाओ मार्च निकालेगी। इस मार्च में सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शामिल होंगे।

By Atul GuptaEdited By: Publish:Sat, 30 Apr 2016 01:43 PM (IST) Updated:Sat, 30 Apr 2016 03:28 PM (IST)
सरकार के खिलाफ 6 मई को 'प्रजातंत्र बचाओ' मार्च निकालेगी कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी 6 मई को सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में जंतर-मंतर से संसद तक 'प्रजातंत्र बचाओ' मार्च निकालेगी। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आज इसकी घोषणा की। सुरजेवाला ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा दो सालों में देश के मुद्दों को हल करने में नाकाम रही है। इसलिए 6 मई को कांग्रेस जंतर मंतर से संसद तक 'प्रजातंत्र बचाओ' मार्च निकालेगी।

दूसरी तरफ अगस्ता वेस्टलैंड मामले में बुरी तरह घिरी कांग्रेस पार्टी ने भी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि जिस कंपनी से सौदे पर भाजपा कांग्रेस पर उंगली उठा रही है, उसी कंपनी ने राजस्थान सरकार को भी हैलिकॉप्टर सप्लाई किया है वो भी तब जब भाजपा सत्ता में थी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले पर बोलते हुए कहा कि अगस्ता वेस्टलैंड मुद्दा जांच का मुद्दा है। अगर पहले की सरकार ने कहा कि इस मुद्दे की जांच होनी चाहिए तो किसलिए वर्तमान सरकार इस मामले की जांच में इतना समय लगा रही है,निष्पक्ष जांच हो और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए

अगस्ता वेस्टलैंड मामले में सवालों के घेरे में आए पूर्व रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने कहा कि इस सौदे में जिसने भी घूस दी या ली है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। अपने उपर कार्रवाई के सवाल पर एंटनी ने कहा कि भाजपा दो साल से सत्ता में बैठकर क्या कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर उनके खिलाफ सबूत हैं तो उन्हें कार्रवाई करनी चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ' तू इधर उधर की बात ना कर, तू ये बता कि काफिला कहां लूटा। पात्रा ने कहा कि हम देख सकते हैं कि कांग्रेस किस तरह मुद्दे को किस तरह दूसरी तरफ घुमाने की कोशिश कर रही है। आपको बता दें कि अगस्ता वेस्टलैंड मामले पर नियम नंबर 176 के अंतर्गत 4 मई को राज्यसभा में चर्चा की जाएगी।

पढ़ें- घर-घर कांग्रेस,जन-जन कांग्रेस

chat bot
आपका साथी